एक्सप्लोरर

'PM मोदी जनता के दिल में, उखाड़ फेंकना संभव नहीं', पटना पहुंचे मनोज तिवारी ने लालू को दिया जवाब

Manoj Tiwari: मनोज तिवारी ने इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक पर कहा कि यह लोग अपने मन की मिठाई खाने में लगे हैं. इनमें से किसी की न तो नीति मिलती है ना ही दिल मिलता है.

पटना: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर मंगलवार (19 दिसंबर) को जवाब देते हुए पलटवार किया. लालू के इस बयान पर कि नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंकने के लिए दिल्ली जा रहे हैं इस पर पटना पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि वह पहले स्वस्थ हो जाएं. नरेंद्र मोदी एक गारंटी हैं, लोगों के दिलों में बसे हुए हैं, उन्हें उखाड़ फेंकना संभव नहीं है.

इस सवाल पर कि पटना में पोस्टर लगाए गए हैं. क्या लगता है नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन की ओर से पीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए? इसके जवाब में मनोज तिवारी ने कहा कि हम भी इंतजार कर रहे हैं. घोषित किया जाए. कांग्रेस के राहुल गांधी तो अपने पास कुर्सी देकर बैठाने के लिए तैयार नहीं हैं. कौन इनका नेता बनता है ये पहले तय हो जाए तब बात की जाए.

सांसदों के निलंबन पर क्या बोले मनोज तिवारी?

लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों को निलंबित किए जाने के सवाल पर कहा कि बहुत अच्छा हुआ है. एक दिन या दो दिन संसद बंद करते हैं तो और भी सांसद हैं. रामकृपाल यादव को अगर समस्या बतानी होगी तो आप संसद नहीं चलने देंगे? मनोज तिवारी को समस्या बतानी होगी तो आप संसद नहीं चलने देंगे? यह दूसरे के अधिकारों का हनन है. यह लोग लगातार गलत काम करते थे. संसद में तख्ती ले जाना गलत है. अभी हाल में ही दो लोग संसद भवन में कूद कर चले गए थे. तख्ती लेकर जाना और इनमें अंतर क्या है?

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक पर कहा कि यह लोग अपने मन की मिठाई खाने में लगे हैं. यह लोग बैठक तो जरूर करते हैं, लेकिन इसमें किसी की न तो नीति मिलती है ना ही दिल मिलता है. अभी उद्धव ठाकरे ने कहा कि घोड़े तो हैं लेकिन सारथी नहीं है. नीतीश कुमार का अलग पोस्ट लगता है, तेजस्वी यादव की अलग महत्वाकांक्षा है, जितने लोग हैं सब प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बीजेपी सांसद निरहुआ का अखिलेश यादव और तेजस्वी पर हमला, 'जो राम का नहीं वो किसी काम नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget