एक्सप्लोरर

Bihar: ‘विपक्ष 24 तारीख तक बेहोश…’, PM मोदी के मधुबनी दौरे को लेकर BJP सांसद धर्मशीला गुप्ता का बड़ा बयान

PM Modi Bihar Visit: बीजेपी सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी की मधुबनी रैली को सफल बनाने के लिए एनडीए में शामिल सभी दलों के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ तैयारी कर रहे हैं.

PM Modi Bihar Visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी जाएंगे. इस दौरे पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. बीजेपी की राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की मधुबनी में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी. इसके साथ ही विपक्ष पर तंज कसते हुए सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर विपक्ष हताश हो रहा है. विपक्ष 24 तारीख तक बेहोश भी हो सकता है.

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए गठबंधन ने विकास किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का बजट महिला आधारित रहा है. मुझे पूरी उम्मीद है कि इस जनसभा में महिलाएं काफी संख्या में भाग लेंगी. इसके अलावा बिहार के एनडीए के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. मधुबनी में होने वाली यह जनसभा ऐतिहासिक होगी.

जनसभा में लाखों लोग हिस्सा लेंगे- धर्मशीला गुप्ता 
वहीं धर्मशीला गुप्ता ने शुक्रवार को कहा, "हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिथिला की पावन धरती पर आने को लेकर बेहद उत्साहित और उत्सुक हैं. उनके दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं. इस जनसभा को सफल बनाने के लिए एनडीए में शामिल सभी दलों के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ तैयारी कर रहे हैं. बैठकों का दौर चल रहा है. पीएम मोदी की मधुबनी में होने वाली जनसभा में लाखों लोग हिस्सा लेंगे. खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में मातृ शक्ति भी हिस्सा लेंगी.

जनसभा को लेकर मातृ शक्ति भी उत्साहित- बीजेपी सांसद
उन्होंने कहा कि मधुबनी की पावन धरती पर पीएम मोदी होंगे. यह वह स्थल है जहां केंद्र सरकार ने 40 हजार महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का उपहार दिया है. वह अपनी योजनाओं से लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उनकी इस जनसभा को लेकर मातृ शक्ति भी काफी उत्साहित है.

यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में NDA को मिलेंगे 60 प्रतिशत वोट, राजीव रंजन का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget