एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet Expansion: युवा चेहरे को मौका! बिहार कैबिनेट में श्रेयसी सिंह बन सकती हैं मंत्री, मिल सकता है ये विभाग

Nitish Kumar Cabinet: श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी हैं. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में वह शामिल हुई थीं. युवा चेहरा हैं. राजपूत समाज से आती हैं.

Cabinet Expansion Today: बिहार में आज शुक्रवार (15 मार्च) को नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) का विस्तार होना है. हालांकि औपचारिक घोषणा बाकी है. आज शाम चार बजे से मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू होगी. इसके बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना है. कौन-कौन मंत्री बनता है आज शाम में तस्वीर साफ हो सकती है. इन सबके बीच खबर है कि बीजेपी की ओर से विधायक श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. श्रेयसी सिंह युवा चेहरा हैं और बीजेपी इस बार नए लोगों को भी मौका देने के मूड में है.

श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी हैं. सूत्रों की मानें तो अगर श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाया जाता है तो हो सकती है कि उन्हें खेल विभाग दिया जाए. वह राष्ट्रीय स्तर की शूटर भी हैं. निशानेबाजी में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं. 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था. इससे पहले ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था.

राजपूत समाज से आती हैं... समाज में जाएगा संदेश

बता दें कि श्रेयसी सिंह पहली बार विधायक बनी हैं. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में वह शामिल हुई थीं. युवा चेहरा हैं. राजपूत समाज से आती हैं. सवर्ण समाज बीजेपी के कोर वोटर माने जाते हैं. मंत्री बनती हैं तो इस समाज में एक संदेश जाएगा. मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी जातीय समीकरण का ख्याल रखेगी क्योंकि आगे लोकसभा चुनाव है. ऐसे में बीजेपी कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती जिससे कि किसी तरह का पार्टी को नुकसान हो.

बता दें कि श्रेयसी सिंह की माता पुतुल देवी भी बीजेपी से सांसद रह चुकी हैं. कहा जा सकता है कि श्रेयसी सिंह के परिवार का राजनीतिक इतिहास रहा है. अब देखना होगा कि जिस तरह से तैयारी है कि बीजेपी नए के साथ और युवा चेहरों को मौका देने वाली है उसमें श्रेयसी सिंह का नाम है कि नहीं. सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में बीजेपी के कुछ पुराने तो रहेंगे ही साथ ही कुछ नए चेहरे भी शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- कैबिनेट विस्तार के लिए BJP के संभावित मंत्रियों की सूची आई, CM नीतीश कुमार ने खुद किया फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget