एक्सप्लोरर

Bihar: लखीसराय गोलीकांड पर BJP विधायक श्रेयसी सिंह ने नीतीश कुमार से मांगा जवाब, लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल

Lakhisarai Firing Case: बीजेपी नेता समेत श्रेयसी सिंह ने गोलीकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि एक आदमी ने छह लोगों को गोली मारी तो पुलिस कहां थी?

पटना: लखीसराय में छठ के मौके पर सुबह वाले अर्घ्य के दिन एक ही परिवार के छह लोगों को गोली मारने के मामले में बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से जवाब मांगा है. मंगलवार (21 नवंबर) को बीजेपी नेता समेत श्रेयसी सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि जब प्रशासन को बार-बार परिजनों की ओर से इस मामले में बताया गया था तो कड़े एक्शन क्यों नहीं लिए गए? क्यों इस बात का संज्ञान नहीं लिया गया?

श्रेयसी सिंह ने कहा कि सब जगह बैठकर मीटिंग हुई थी कि किस तरह घाट पर सुरक्षा रहेगी. क्या लॉ एंड ऑर्डर होगा, क्या एक्शन होगा. जब इतना हो गया तो पुलिस कहां थी? एक आदमी ने छह लोगों पर गोली चलाई. 10 कारतूस बरामद हुए हैं तो पुलिस कहां थी? मुख्यमंत्री को जवाब देना पड़ेगा.

महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं

बीजेपी विधायक ने कहा कि जो आपराधिक घटना हुई है और जिस महिला के साथ हुई है उसकी निजी तस्वीर को प्रशासन ने वायरल किया है. पर्सनल फोटो को वायरल नहीं करना चाहिए था. महिलाओं के अत्याचार की बात करें, सम्मान की बात करें, जब-जब मुख्यमंत्री सामने आते हैं तो कहते हैं कि सबसे ज्यादा सम्मान उन्होंने किया है. सच ये है कि महिलाओं का मजाक बनाकर रख दिया गया है. कहा कि आज जितनी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं अधिकतर महिलाओं के साथ हो रही है. चाहे विधानसभा की बात हो, लखीसराय या जमुई की बात हो, ना तो मुख्यमंत्री की ओर से सम्मान किया जा रहा है, ना सरकार और ना प्रशासन की ओर से किया जा रहा है.

'कैसे कोई अकेले कर सकता है ये काम?'

गोलीबारी के मामले को लेकर श्रेयसी ने कहा कि प्रशासन कहता है कि घटना के तुरंत बाद पांच मिनट में वो लोग पहुंच गए थे. जब पांच मिनट में पहुंच गए तो अपराधी भागा कैसे? सुबह के दिन हमलोग अर्घ्य देने जाते हैं तो घाट से लौटते समय काफी भीड़ होती है. ऐसे में कैसे कोई अकेला व्यक्ति इस तरह का काम करके भाग सकता है? 

यह भी पढ़ें- Brishin Patel: 'बर्बाद कर देंगे...', अश्लील फोटो भेजकर पूर्व मंत्री वृषिण पटेल से महिला ने मांगे 50 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget