एक्सप्लोरर

'वैसे लोग जो बाबर, औरंगजेब...', BJP विधायक ने की खालिद अनवर की सदस्यता रद्द करने की मांग

Aurangzeb Controversy: BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि औरंगजेब जैसे शासक का अगर कोई गुणगान करता है कि उसे देश में रहने का अधिकार नहीं, बगल में पाकिस्तान है वहां चले जाए.

Bihar News: बिहार में इन दिनों मुगल शासक औरंगजेब को लेकर राजनीतिक तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद सदस्य खालिद अनवर ने बयान दिया है कि औरंगजेब एक अच्छा शासक था. इस पर बीजेपी के नेता लगातार हमला बोल रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने खालिद अनवर की सदस्यता खत्म करने और उन्हें निलंबित करने की मांग की है. गुरुवार (06 मार्च, 2025) को पत्रकारों से उन्होंने कहा कि इन लोगों को किसी से कुछ लेना-देना नहीं है. इन लोगों की मानसिकता गजवा हिंद वाली है.

बीजेपी विधायक ने कहा कि औरंगजेब एक ऐसा शासक था जिसने अपने पिता को भी कैद कर दिया था. उसने सत्ता प्राप्त करने के लिए अपने भाइयों का गला काट करके दिल्ली शहर में घुमाया था. हजारों मां-बहनों का उसके शासनकाल में रेप हुआ था. ऐसे लोगों का अगर कोई भी गुणगान करता है तो उसे देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है. बगल में पाकिस्तान है वहां चले जाएं. उस क्रूर शासक का गुणगान करने वाला कभी भी भारतीय नहीं हो सकता.

'खालिद अनवर को निलंबित किया जाना चाहिए'

हरीभूषण ठाकुर ने कहा, "हम मांग करते हैं कि वैसे लोग जो बाबर, औरंगजेब की मानसिकता के बचे हुए हैं उनको कुचल दिया जाए." उन्होंने गठबंधन को लेकर कहा कि हमारे साथ के हों या हमारे परिवार के ही लोग क्यों न हों जो भी उस क्रूर शासक का गुणगान करता है वह किसी का नहीं है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. वह विधान परिषद में हैं. उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए. उनको तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए.

बता दें कि महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की थी. बाद उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया. अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब निर्दयी शासक नहीं था. जब उनके बयान की आलोचना होने लगी तो उन्होंने इतिहासकारों का हवाला देते हुए माफी भी मांगी है.

यह भी पढ़ें: ‘देश की दशा और दिशा दोनों...’, औरंगजेब विवाद पर बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget