एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas: 'इतनी हिम्मत जो लोग...', रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान पर भड़के संबित पात्रा

BJP Reaction: रामचरितमानस को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. वहीं, इस मुद्दे पर बीजेपी के नेताओं ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर जमकर हमला बोला.

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर (Chandrashekhar) का एक बार फिर से रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया है. शिक्षा मंत्री ने कहा है कि रामचरितमानस (Ramcharitmanas) में पोटेशियम साइनाइड (Potassium Cyanide) है. अब इसको लेकर देश में एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा है कि 'राम नाम सत्य है' कह कर हम सब लोग इस धाम से परलोक धाम जाते हैं, उस राम के नाम को जहर बताना इतनी हिम्मत जो लोग रखते हैं वह इस देश के मूल आस्था पर सवाल करते हैं और चोट करते हैं. इसमें तो कोई दो मत ही नहीं है. उनके पूरे देश की जनता बायकॉट करेगी.

संबित पात्रा ने शिक्षा मंत्री को घेरा

संबित पात्रा ने कहा कि यह जितने भी 'इंडिया' गठबंधन वाले हैं. उनके अंदर हिंदू धर्म के लिए जो जहर भरा हुआ है उनके हर वाक्य में यह विषय दिख रहा है. वरना यह कोई कैसे बोल सकता है कि 'हिंदू धर्म डेंगू है, हिंदू धर्म मलेरिया है'. ऐसे शब्दों का प्रयोग तो यह लोग रोज-रोज कर रहे हैं और कह रहे है कि रामचरितमानस पोटेशियम साइनाइड है जबकि रामचरितमानस से करोड़ों लोग की आस्था जुड़ी है.

'विपरीत मानसिकता का मेंटल केस है'

वहीं, शिक्षा मंत्री के बयान का जवाब देते हुए बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह की बातें धर्मनिरपेक्ष कहलाता है क्या? और किस संविधान में लिखा हुआ है  धर्मनिरपेक्षता का मतलब अपने धर्म को गाली दो, सनातन के संतानों को अपमानित करो. इस तरह की धर्मनिरपेक्षता कहीं ना कहीं इनके विपरीत मानसिकता का मेंटल केस है.

नित्यानंद राय ने साधा निशाना

इस पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने शिक्षा मंत्री के बयान पर कहा कि यह बात तो उनको नहीं बोलनी चाहिए थी. यह उनके  विपरीत मानसिकता का परिचायक है. यह परिचायक है तुष्टिकरण का जो तुष्टिकरण की बात करके सनातन धर्म और हिंदू धर्म के ग्रंथ को गाली देकर और आपत्तिजनक बात करके वोट इकट्ठा कर लेना यह देश के लिए और समाज के तुष्टीकरण करते हैं उनके लिए भी यह नुकसानदेह है. शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस को साइनाइड कहा है. रामायण और महाभारत साइनाइड नहीं है. ये तो तुष्टिकरण की विचारधारा रखने वाले साइनाइड हैं. समाज में जातीयता साइनाइड है, समाज में वैसी प्रवृत्तियां साइनाइड हैं जो जातीयता और भ्रष्टाचार करती है और ऐसी पार्टियां साइनाइड है. जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. अपराधियों को संरक्षण देने वाले गठबंधन और वैसी सरकार साइनाइड है जैसे आरजेडी और जेडीयू है.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: रामचरितमानस के मुद्दे पर तेजस्वी यादव का आया रिएक्शन, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को दी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद
Bihar News: बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget