एक्सप्लोरर

BJP Reaction: आपराधिक घटनाओं को लेकर CM नीतीश पर भड़के विजय सिन्हा, कहा- दर्जनों हत्या के बाद एक बैठक तक नहीं

Vijay Kumar Sinha Statement: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को महाठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला. वहीं, आपराधिक घटनाओं को लेकर उन्होंने आरजेडी पर गंभीर आरोप लगाया.

पटना: बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर बीजेपी (BJP) लगातर नीतीश सरकार (Nitish Kumar) पर हमला बोल रही है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कहा कि गृह विभाग मुख्यमंत्री के जिम्मे हैं. नीतीश कुमार ने पिछले कुछ दिनों में हुई दर्जनों हत्या की घटना पर कोई संज्ञान नहीं लिया है. प्रशासन के अधिकारियों के साथ इन मामलों पर कोई बैठक नहीं की गई है. राजधानी पटना में सरेआम हत्या हो रही है. आगे उन्होंने कहा कि आरजेडी (RJD) के साथ जब भी सरकार बनती है तो राज्य में अपराधी बेलगाम हो जाते हैं. पुलिस का भय नहीं रहता है. निर्भीक होकर वे हत्या की वारदात को अंजाम देते हैं. राज्य एक बार फिर जंगलराज की गिरफ्त में पहुंच गया है. इस बुरे दौर से निकलने के लिए राज्य की जनता परेशान है.

'सरकार को तुरंत गद्दी छोड़ देनी चाहिए'

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ दिन से राज्य में चल रहे हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रतिदिन लगभग 10 व्यक्ति अपराधियों की गोली से मारे जा रहे हैं. समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बांका, पूर्णिया, छपरा और शेखपुरा में आज लोगों की हत्या हुई है. कुल वारदातों से तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राज्य में शासन प्रशासन नाम की कोई चीज ही नहीं है. सरकार  बिहार  को  भी बंगाल के राह पर लेकर चल रही है. थोड़ी भी यदि नैतिकता बची है तो राज्य सरकार को तुरंत गद्दी छोड़ देनी चाहिए.

आपराधिक घटना को पुलिस रोकने में असफल है- विजय सिन्हा 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में आपराधिक घटना को पुलिस रोकने में असफल है. घटना होने के बाद पुलिस का बयान आता है कि जांच जारी है. बीजेपी महागठबंधन सरकार के जंगलराज को उखाड़ फेकने के लिए संकल्पित है. राज्य की जनता के सहयोग से इनको सत्ता से बाहर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'शिक्षा विभाग में मंत्री तक की नहीं चलती है', सुशील मोदी ने CM नीतीश को केके पाठक को लेकर दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget