एक्सप्लोरर

BJP Reaction: 'तेजस्वी को अविलंब बर्खास्त करना चाहिए', विजय सिन्हा ने 'CM परिपाटी' याद दिलाकर नीतीश कुमार को घेरा

Land For Jobs Scam: जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में तेजस्वी यादव को जमानत मिल गई है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने दिल्ली के कोर्ट से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को जमानत मिलने पर बुधवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि राजनीति में शुचिता की बात करने बाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को अविलंब तेजस्वी यादव को बर्खास्त करना चाहिए. अपराधिक मुकदमों में मात्र नाम आने पर मंत्रियों से इस्तीफा लेने की परिपाटी नीतीश कुमार द्वारा कायम की गई, लेकिन पहले चार्जशीटेड और अब जमानत पर रहने के बावजूद तेजस्वी यादव को मंत्रिमंडल में बनाए रखना रहस्यमय है. तेजस्वी यादव को हटाने पर इनको अपनी सरकार गिरने का अंदेशा है.

'इनकी नीति विभाजनकारी है'

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद करना ही लालू परिवार का एकमात्र लक्ष्य है, जो लोकतंत्र के लिए अशुभ है. 1000 करोड़ के चारा घोटाला से लेकर जमीन के बदले नौकरी तक के घोटालों की लिस्ट लंबी है, जिसमें परिवार के लगभग सभी सदस्य आरोपी हैं. अब जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई किए जाने पर ये विलाप कर रहे हैं. 33 वर्षों में बड़े भाई-छोटे भाई ने मिलकर बिहार को बदहाल कर दिया है. विकास के सभी पैमाने पर बिहार देश में नीचे से पहला या दूसरा है. राज्य में गरीबी दूर करने में इनकी कोई रुचि नहीं है. देश में अभी भी बिहार की चर्चा इनके द्वारा उत्पन्न नकारात्मक बातों के लिए की जाती है. इनकी नीति विभाजनकारी है.

बिहार के भ्रष्टाचारी भी भयभीत हैं- नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार करने वाले को जेल पहुंचाने की गारंटी देश की जनता को दी है. इसी गारंटी के कारण भ्रष्टाचार वाले एकजुट हो गए हैं. बिहार के भ्रष्टाचारी भी भयभीत हैं. इनका जेल जाना भी तय है. यह विडंबना  है कि महागठबंधन सरकार में शामिल सत्ताधारी मंत्रीगण बिहार के अपराधियों, माफिया और लवजिहाद कराने वाले असामाजिक तत्वों के रोल मॉडल हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Caste Survey: नीतीश कुमार पर खूब बरसे RCP Singh, कहा- कुर्सी कैसे रहे, यह है सीएम का सिर्फ मकसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget