एक्सप्लोरर

BJP Statement: बिहार में पर्यटन के मुद्दे पर सीएम नीतीश पर बिफरे विजय सिन्हा, कहा- 'सनातन के तीर्थ स्थलों...'

Vijay Kumar Sinha Statement: नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने रविवार को कहा कि यदि बिहार सरकार विचार करेगी तो बिहार में पर्यटन के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के कई अवसर बऩ सकते हैं.

पटना: बीजेपी विधान मंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने बिहार में प्रत्येक वर्ष आने वाले पर्यटकों में भारी कमी पर चिंता जताते हुए रविवार को कहा कि मौजूदा बिहार सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में पड़कर किसी भी सनातन के तीर्थ स्थलों के विकास पर विचार करने से कतरा रही है. इतना ही नहीं प्रत्येक नगर निकायों में हर महीने लाखों-लाख रुपये का बंदरबांट हो रहा है, लेकिन सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है, खासकर गया, बोधगया, पटन देवी एवं मां जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी जैसे पावन तीर्थ स्थलों पर सफाई की व्यवस्था में कमी नजर आती है.

तुष्टिकरण की राजनीति में पड़कर विकास ठप- विजय सिन्हा 

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बोधगया जैसे पवित्र तीर्थ स्थल पर प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में विदेशी श्रद्धालु एवं पर्यटक आते थे, लेकिन यहां के रबर डैम की दुर्गंध एवं गंदगी से फैल रही बीमारी के कारण पर्यटक आने से परहेज करने लगे हैं. दूसरे राज्यों में केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर अपने पर्यटन स्थल का विकास कर एक बड़ा आय का श्रोत बना रहे हैं उदाहरण के तौर पर मध्यप्रदेश में महाकालेश्वर, उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ एवं अयोध्या ऐसे कई उदाहरण है जहां पर्यटन के क्षेत्र में अमूलचूल विकास हो रहा है, लेकिन बिहार में शक्ति, भक्ति एवं मुक्ति की धरती होने के बाद भी तुष्टिकरण की राजनीति में पड़कर विकास ठप पड़ा है या उपेक्षित है.

 'बिहार की छवि में सुधार करनी होगी'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रत्येक राज्य के लिए पर्यटन एक प्रमुख आय का श्रोत होता है यदि बिहार सरकार विचार करेगी तो बिहार में पर्यटन के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के कई अवसर बऩ सकते हैं, लेकिन इसके लिए अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना बंद कर कानून का राज स्थापित करना होगा. बिहार की संस्कृति और विरासत बेहतर होने के बावजूद हम क्यों पीछड़ते जा रहे हैं? बिहार सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करनी चाहिए और तुष्टिकरण के भय से मुक्त हो कर अपने छोटे हृदय का परित्याग कर मां जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी, भक्ति की भूमि मां पटनदेवी एवं मुक्ति की भूमि गया तथा बोधगया जैसे बिहार के प्रमुख पावन तीर्थस्थलों का विकास कर धूमिल हो रही बिहार की छवि में सुधार करनी होगी.

ये भी पढ़ें: New Year 2024: सीएम नीतीश ने राज्यवासियों को नववर्ष की दी बधाई और शुभकामनाएं, बिहार के विकास का किया आह्वान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget