एक्सप्लोरर

NDA में क्या CM नीतीश की होगी एंट्री? विजय सिन्हा का आया बड़ा बयान, JDU बोली- 'बीजेपी अलग अलग माध्यमों से...'

Nitish Kumar News: पीएम मोदी से नीतीश कुमार की मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में इन दिनों कयासोंं का दौर शुरू हो गया है. वहीं, इस पर बीजेपी और जेडीयू ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की दिल्ली यात्रा के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. नीतीश कुमार की एनडीए (NDA) में वापसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं, इस पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने गुरुवार को कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) सभी विचारधाराओं का सम्मान करते हैं उसी के तहत जी-20 (G-20) डिनर में वो नीतीश कुमार से मिले. इसका यह मतलब नहीं निकाला जाए कि एनडीए में नीतीश की एंट्री हो जाएगी. वहीं, इस मुद्दे पर जेडीयू (JDU) के प्रवक्ता अभिषेक झा (Abhishek Jha) ने कहा कि जेडीयू का बीजेपी से गठबंधन अब कभी नहीं होगा. भ्रभ फैलाने की कोशिश की जा रही है. 

आगे उन्होंने कहा कि नीतीश विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं. 'इंडिया' गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई. नीतीश कुमार गठबंधन का दायरा बढ़ाने में लगे हुए हैं. इसी से बीजेपी डर गई है. अलग अलग माध्यमों से बीजेपी इसलिए यह बातें फैला रही है कि नीतीश कुमार एनडीए में आने वाले हैं. ऐसा कभी अब नहीं होगा. इसकी चर्चा करना भी बेकार है.

जनता नीतीश से छुटकारा चाहती है- विजय कुमार सिन्हा

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार बदलाव की ओर बढ़ चुका है. बिहार में बीजेपी नीतीश को अपना नेता नहीं मानेगी और न बिहार की जनता नीतीश को स्वीकार करने को तैयार है. बीजेपी के साथ नीतीश फिर आ सकते हैं ऐसी बातों का कोई मतलब ही अब नहीं है. जनता नीतीश से छुटकारा चाहती है. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि बिहार में बालू, जमीन घोटाला हो रहा है. जदयू एमएलसी राधा चरण सेठ को ईडी ने गिरफ्तार किया. इन घोटालेबाजों को महागठबंधन सरकार का समर्थन प्राप्त है. महागठबंधन के कई बड़े नेता बालू, जमीन के खेल में संलिप्त हैं. जल्द उन लोगों पर भी जांच एजेंसियां शिकंजा कसेंगी. बता दें जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ पर आरोप है कि उन्होंने अवैध बालू कारोबार से अरबों की संपत्ति जुटाई है. बालू घाट के ठेकों में करोड़ों की हेराफेरी एवं टैक्स चोरी के आरोप हैं. 

नाव हादसे पर बोले नेता प्रतिपक्ष

मुजफ्फरपुर नाव हादसे पर आगे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस घटना के लिए बिहार सरकार जिम्मेदार है. स्कूल जाने आने के लिए कोई व्यवस्था सरकार नहीं की है. दियारा क्षेत्र में स्कूल चलता है. नाव से जाने को बच्चे मजबूर रहते हैं. बिहार में शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है. जो बच्चे डूबे उनको निकालने की कोशिश तो जारी है, लेकिन कई लापता अब भी हैं. 

जांच एजेंसियों के जरिए डराने की कोशिश की जा रही है- जेडीयू

वहीं, जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ गिरफ्तारी पर पार्टी नेता अभिषेक झा ने कहा कि अवैध बालू कारोबार से अरबों की संपत्ति अर्जित की. झूठा आरोप है. केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. 'इंडिया' गठबंधन को डराने की कोशिश जांच एजेंसियों के जरिए की जा रही है. कोई डरने वाला नहीं है. अपनी बातों को वह कोर्ट में रखेंगे. आगे मुजफ्फरपुर नाव हादसे पर उन्होंने कहा कि नाव पलटने से कुछ लोग लापता हुए हैं. दुखद घटना है, लेकिन ज्यादातर लापता लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. बाकी को भी सकुशल निकाल लिया जाएगा. रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: '40 की जगह 80 सीट ये...', सम्राट चौधरी ने 'इंडिया' गठबंधन को दी चुनौती, कहा- BJP ही जीतेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget