एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: '40 की जगह 80 सीट ये...', सम्राट चौधरी ने 'इंडिया' गठबंधन को दी चुनौती, कहा- BJP ही जीतेगी

Samrat Choudhary Statement: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वहीं, सीट शेयरिंग के मुद्दे पर सम्राट चौधरी ने गुरुवार को 'इंडिया' गठबंधन पर जमकर हमला बोला.

पटना: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कांग्रेस (Congress) पर गुरुवार को जमकर हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने सीट शेयरिंग और जीत को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) ही चुनाव जीतेगी. 'इंडिया' गठबंधन (India Alliance) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जितना सीट बंटवारा करना है यह लोग कर लें. 40 की जगह 80 सीट ये लोग बांट लें. 80 उम्मीदवार 'इंडिया' खड़ा कर दे फिर भी लोकसभा में बीजेपी ही चुनाव जीतेगी. वहीं, अक्टूबर के पहले सप्ताह में 'इंडिया' गठबंधन भोपाल में  रैली कर रही है. इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि वहां पर कांग्रेस है. आरजेडी और जनता दल यूनाइटेड तो नहीं है. ये लोग अतिथि के रूप में जाएंगे और औपचारिकता निभाएंगे.

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

ईडी द्वारा जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ की गिरफ्तारी पर सम्राट चौधरी ने कहा कि ईडी का गठन कांग्रेस पार्टी ने किया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी का कैरेक्टर भारतीय जनता पार्टी के कैरेक्टर से नहीं मिल सकता है. एकदम स्पष्ट रहिए, जो गलत है वह गलत ही रहेगा. उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड के लोग ही सबके बारे में कागज उपलब्ध करते हैं तो उनसे ज्यादा माहिर खिलाड़ी कौन होगा? चारा घोटाला में यदि लालू प्रसाद जेल में रहे हैं तो इसका एकमात्र दोषी जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार हैं.

ईडी की छापेमारी पर बोले सम्राट चौधरी

आगे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज भी अगर लालू यादव के यहां छापे पड़ रहे हैं तो उसका एकमात्र कारण है कि जनता दल यूनाइटेड के नेता के द्वारा उपलब्ध कराए गए कागज. इसका और कोई कारण नहीं है, सिर्फ यही कारण है. बीजेपी नेता ने कहा कि सीबीआई बिहार में तब आई थी जब पूरे देश में लालू प्रसाद यादव का ही राज था, लालू यादव की पार्टी जनता दल और यूनाइटेड फ्रंट की सरकार थी तो उन्हें दूसरा कोई कैसे फंसा सकता है? उनकी सरकार में जब लोग फंसा रहे हैं तो बचता कौन है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: I.N.D.I.A नाम से नीतीश कुमार ही नहीं हैं खुश! प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा, बताया क्या चाहते थे बिहार के CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में DRI के ऑपरेशन चक्रव्यूह से हड़कंप, 105 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
बिहार में DRI के ऑपरेशन चक्रव्यूह से हड़कंप, 105 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
बिहार में गर्मी के तेवर फिर होंगे तीखे! 2 जून से 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान
बिहार में गर्मी के तेवर फिर होंगे तीखे! 2 जून से 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
Pankaj Bhadouria Breast Cancer:मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Embed widget