एक्सप्लोरर

Bihar Politics: संजय यादव को क्यों मिला राज्यसभा का टिकट? सुशील मोदी ने 'आरजेडी फॉर्मूला' का किया खुलासा

BJP Statement: बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी लगातार आरजेडी पर हमलावर हैं. वहीं, उन्होंने संजय यादव को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर लालू यादव पर निशाना साधा.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने रविवार को कहा कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता और रेलवे की नौकरी के बदले जमीन घोटाला (Land For Job Scam) में आरोपी लालू प्रसाद (Lalu Yadav) की पार्टी राज्यसभा का टिकट देने में उन्हीं लोगों को प्राथमिकता देती है, जो परिवार की अवैध सम्पत्ति बनाने-छिपाने में संलिप्त हों या अवैध खरीद-फरोख्त का कच्चा चिट्ठा रखते हों. इसी काली परिपाटी के तहत आरजेडी ने तेजस्वी प्रसाद यादव के निजी सहायक संजय यादव को राज्यसभा का टिकट दिया है. वे हरियाणा के रहने वाले हैं और लालू परिवार के घोटालों की जांच के सिलसिले में उनके यहां भी सीबीआई की टीम पहुंची थी.

आरजेडी पर सुशील मोदी का बड़ा हमला 

सुशील मोदी ने कहा कि इससे पहले हरियाणा के ही प्रेमचंद गुप्ता को आरजेडी ने पांच बार राज्यसभा भेजा, संसदीय दल का नेता बनाया और यूपीए सरकार के समय उन्हें कारपोरेट मामलों का मंत्री भी बनाया गया था. आरजेडी में जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर धनपशुओं को राज्यसभा भेजने की प्रवृत्ति के चलते कभी एडी सिंह तो कभी निजी मेडिकल कालेज के मालिक-संचालक फैयाज अहमद सांसद बने.

'फैयाज अहमद के यहां सीबीआई का छापा पड़ा'

आगे बीजेपी नेता ने कहा कि इनमें एडी सिंह को उर्वरक घोटाले में जेल जाना पड़ा. फैयाज अहमद के यहां सीबीआई का छापा पड़ा. जो लोग लोकतंत्र बचाने के बड़बोले दावे करते हैं, वे आर्थिक अपराधों का राजनीतिकरण करने के लिए उच्च सदन को कलंकित करते आ रहे हैं. बता दें कि आरजेडी ने राज्यसभा के लिए दो नामों पर मुहर लगाई है. पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा और संजय यादव को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है. संजय यादव पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के काफी करीबी माने जाते हैं. वो हरियाणा के रहने वाले हैं. इसको लेकर बीजेपी हमला बोल रही है.

ये भी पढे़ं: Giriraj Singh: तेजस्वी को लेकर लालू यादव की चाहत पर गिरिराज सिंह का कड़ा प्रहार, खुले दिल से की पीएम मोदी की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, 'सदन तभी चलेगा जब…'
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, 'सदन तभी चलेगा जब…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget