एक्सप्लोरर

BJP Reaction: सुशील मोदी ने बताया CM नीतीश का इरादा, दिया सुझाव, कहा- एक साथ दो बड़े पदों का दायित्व कैसे निभाएंगे?

Sushil Kumar Modi Statement: सुशील कुमार मोदी सीएम नीतीश कुमार पर रविवार को जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री का पद किसी अन्य को सौंप दें.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने रविवार को कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने जब जेडीयू अध्यक्ष का पद स्वीकार कर राष्ट्रीय राजनीति में जाने का निश्चय पक्का कर लिया है, तब पूरी ताकत से वही काम करें और बिहार के मुख्यमंत्री का पद किसी अन्य को सौंप दें. स्वास्थ्य संबंधी कारणों से जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के एक पद  के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं और परिणाम-स्वरूप राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर होती जा रही है, पुलिस पर हमले हो रहे हैं, शासन पर बालू-शराब माफिया हावी हैं और विकास ठप है, तब वे एक साथ दो बड़े पदों का दायित्व कैसे निभाएंगे?

'भीड़ नहीं जुटने का अंदेशा था'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यदि वे दोनों पदों पर बने रहते हैं, तो उनके देश-व्यापी दौरे से बीजेपी को तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन बिहार की शासन व्यवस्था और चौपट होगी. नीतीश कुमार मात्र 44 विधायकों की तीसरे नंबर की एक क्षेत्रीय पार्टी के नेता हैं. बिहार के बाहर न उनका कोई प्रभाव है, न दूसरे राज्य में जेडीयू का कोई सांसद-विधायक है. बिहार से सटे यूपी के बनारस में तो नीतीश कुमार को रैली स्थगित करनी पड़ी क्योंकि भीड़ नहीं जुटने का अंदेशा था. झारखंड और हरियाणा में इनको सुनने कौन आएगा? वहां भी शो रद करना पड़ सकता है.

सीएम नीतीश पर सुशील कुमार मोदी का तंज

बीजेपी नेता ने कहा कि किसी पार्टी के नाम या उसके शीर्ष पद के साथ 'राष्ट्रीय' शब्द जोड़ लेने भर से ऐसे दल के अध्यक्ष को जनता राष्ट्रीय नेता नहीं मान लेती, लेकिन लोकतंत्र में कोई किसी को भ्रम पालने से रोक तो सकता नहीं है.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: क्या बिहार की राजनीति में होने वाला है बड़ा खेल? लालू यादव से मिलने पहुंचे विधानसभा स्पीकर, हलचल हुई तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget