एक्सप्लोरर

Atal Bihari Vajpayee के कार्यकाल में धारा-370 और राम मंदिर पर BJP का स्टैंड क्यों रहा नरम? सुशील मोदी ने बताया सबकुछ 

Sushil Kumar Modi Statement: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सीएम नीतीश कुमार के द्वारा श्रद्धांजलि दिए जाने पर सुशील कुमार मोदी ने बयान दिया. उन्होंने सीएम को आड़े हाथों लिया.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने बुधवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi), दोनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे, दोनों एक ही विचार-प्रवाह के लिए प्रतिबद्ध रहे, लेकिन नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बीजेपी (BJP) में फूट डालने के लिए दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की प्रशंसा और पीएम मोदी (PM Modi) की आलोचना करते हैं, यह कुचेष्टा कभी सफल नहीं होगी. यदि पूर्व पीएम वाजपेयी की एनडीए सरकार में बीजेपी के पास अकेले ही पूर्ण बहुमत होता, तो धारा -370 (Article-370) हटाने और भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के पुनर्निर्माण के विघ्न दूर करने जैसे काम उसी समय हो जाते.

'नीतीश कुमार ने एनडीए को दो बार धोखा दिया'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि देश को कांग्रेस-मुक्त, टिकाऊ और सक्षम सरकार देने के लिए दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का गठन किया था, उसे दो बार धोखा देने वाले नीतीश कुमार आज किस मुंह से दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं? नीतीश कुमार को दो बार केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने में जनसंघ-बीजेपी के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका थी, लेकिन इन्होंने लालू प्रसाद और कांग्रेस से हाथ मिला कर दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को धोखा दिया, उनकी आत्मा कराह रही होगी.

सीएम नीतीश कुमार भ्रम में न रहें- सुशील कुमार मोदी 

बीजेपी नेता ने कहा कि अटल-आडवाणी से मोदी-शाह तक बीजेपी सदैव एक और एकजुट है. हमने अपने मूल मुद्दे कभी नहीं छोड़े, जो 2014 में लाल किले पर तिरंगा फहराने आए थे, वही 2019 में आए और अब वही अधिक शक्तिशाली होकर 2024 में भी आएंगे. नीतीश कुमार भ्रम में न रहें.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: जीतन राम मांझी ने महागठबंधन के वोट बैंक की खोली परत-दर-परत पोल, रिजल्ट को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget