एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश ने यदि दो बार पलटी मारकर लालू प्रसाद के गोड़ पर गिरने...', सुशील मोदी ने CM पर लगाया गंभीर आरोप

BJP Statement: बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर नीतीश सरकार को घेरा. वहीं, उन्होंने बिहार के विकास में केंद्र सरकार की उपलब्धि भी गिनाई.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि नीतीश सरकार (Nitish Kumar) बिहार की गरीबी कम करने और विकास तेज करने का श्रेय अकेले लेना चाहती है, जबकि सबको पता है कि उनके 17 साल के शासन में कुल 14 साल बीजेपी (BJP) साथ रही. दरअसल, गरीबी मिटाने में बीजेपी और केंद्र सरकार का योगदान जेडीयू (JDU) को नहीं पच रहा है. नीतीश कुमार ने यदि दो बार पलटी मारकर लालू प्रसाद (Lalu Yadav) के गोड़ पर गिरने में चार साल न गंवाये होते, तो गरीबों का ज्यादा भला होता.

नीतीश सरकार पर साधा निशाना

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के मंत्रियों-प्रवक्ताओं में यदि लोकलाज होता, तो वे केंद्र सरकार के विशेष सहयोग और बीजपी की लंबी भागीदारी को सिरे से खारिज नहीं करते. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए जो काम अलग से किए, वह भी सरकार के योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को दिखाई नहीं पड़ते. यह संगत का असर है. बरौनी का जो उर्वरक कारखाना कांग्रेस-आरजेडी शासन के दौरान बंद हो गया था, उसे केंद्र सरकार ने 8500 करोड़ रुपये खर्च कर फिर से चालू कराया. क्या यह सौगात सभी राज्यों की मिली? केंद्र सरकार ने दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू की, जिससे उत्तर बिहार के लाखों लोगों को लाभ हुआ.

'विक्रमशिला में केंद्रीय विश्वविद्यालय भी देना चाहती है'

बीजेपी नेता ने कहा कि 4-लेन, 6-लेन सड़कों और पुल-महासेतु के निर्माण हेतु केंद्र सरकार केवल बिहार में एक लाख करोड़ रुपए खर्च कर रही है. क्या इसका यहां की गरीबी दूर करने में कोई योगदान नहीं है? केंद्र सरकार बिहार को दूसरा एम्स और विक्रमशिला में केंद्रीय विश्वविद्यालय भी देना चाहती है, लेकिन नीतीश सरकार जमीन नहीं दे रही है. कोरोना के दौरान सबको मुफ्त वैक्सीन और राज्य के 8 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने से क्या गरीबी दूर करने में कोई मदद नहीं मिली? क्या ये काम राज्य सरकार ने अपने खर्चे से कराये थे?

ये भी पढ़ें: ABP Cvoter Survey: कर्नाटक में हुई बैठक के बाद क्‍या CM नी‍तीश को पहले जैसा‍ मिल रहा सम्‍मान या लग रहा झटका, ABP सर्वे में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget