एक्सप्लोरर

BJP Statement: बीएड मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नीतीश सरकार की चुप्पी पर सुशील मोदी बहुत कुछ बोले गए, CM को घेरा

Sushil Kumar Modi Statement: बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं. वहीं, शिक्षा विभाग मामले को लेकर शनिवार को उन्होंने सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने शनिवार को कहा कि शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) के मनमाने फैसलों के कारण प्राथमिक स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक अराजकता-अनिश्चितता की स्थिति है. स्कूल के हेड मास्टरों को मिड-डे मील का खाली बोरा कबाड़ में बेच कर पैसे जुटाने का फरमान और एक विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रतिकुलपति का वेतन रोकने के आदेश शिक्षा विभाग की मनमानी कार्रवाई के ताजा नमूने हैं. वहीं, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बीएड डिग्री वालों के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनने पर रोक लगाकर केवल डिप्लोमाधारी (Dled) को नियुक्ति करने का आदेश दिया. इस मुद्दे पर बिहार सरकार और शिक्षा विभाग ने चुप्पी साध ली.

शिक्षा विभाग को लेकर सीएम नीतीश पर साधा निशाना

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को अपने अतिसक्रिय नौकरशाहों को नियंत्रण में रखना चाहिए, ताकि न शैक्षणिक वातावरण बिगड़े और न राजभवन से टकराव की स्थिति पैदा हो. शिक्षा विभाग को ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जो उसके अधिकार क्षेत्र में न हो. शिक्षा विभाग ने पहले विश्वविद्यालयों में चार साल का डिग्री कोर्स शुरू करने की कुलाधिपति-सह- राज्यपाल की पहल का विरोध किया और अब बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति-प्रतिकुलपति का वेतन रोकने की कार्रवाई कर अपनी हदें पार कीं.

'शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति हो रही है'

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के बारे शिक्षा विभाग की अतिसक्रियता क्यों नहीं दिखती? शिक्षा विभाग के फैसले जब सरकार और राजभवन के बीच टकराव की तरफ जा रहे हैं, तब मुख्यमंत्री को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए. बता दें कि बिहार के शिक्षा विभाग की ओर से इन दिनों तरह-तरह के नियम जारी किए जा रहे हैं. अब शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को नया टास्क दिया है. सरकार स्कूल के हेडमास्टर को बोरा बेचने का आदेश जारी किया गया है. वहीं, इस मुद्दे पर जमकर राजनीति हो रही है.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई जिलों का किया हवाई सर्वेक्षण, सुखाड़ को लेकर किसानों के हित में दिए कई निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर मामला: 'संघ और BJP के शातिर ठगों ने...', कथित चंदा चोरी पर RJD का बड़ा बयान
राम मंदिर मामला: 'संघ और BJP के शातिर ठगों ने...', कथित चंदा चोरी पर RJD का बड़ा बयान
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
नीतीश कुमार के केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा के बीच डिप्टी CM की दो टूक, 'मुझे इस बात…'
नीतीश कुमार के केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा के बीच डिप्टी CM की दो टूक, 'मुझे इस बात…'
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए सम्राट सरकार ने की व्यापक तैयारी, जानिए क्या बनी योजना
बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए सम्राट सरकार ने की व्यापक तैयारी, जानिए क्या बनी योजना

वीडियोज

Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive
Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
भरत तिवारी को BJP सांसद रवि किशन ने कहा अपराधी? वायरल VIDEO की सच्चाई बताई
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget