एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई जिलों का किया हवाई सर्वेक्षण, सुखाड़ को लेकर किसानों के हित में दिए कई निर्देश

Cm Nitish Kumar News: अल्पवृष्टि को लेकर हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति पर पूरी नजर रखें.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को हवाई सर्वेक्षण कर अल्पवृष्टि से प्रभावित औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, जमुई और नालंदा जिले के विभिन्न प्रखण्डों का हवाई सर्वेक्षण (Aerial Survey) कर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति पर पूरी नजर रखें. डीजल अनुदान योजना के तहत किसानों को सिंचाई हेतु डीजल अनुदान के रूप में सहायता दी जा रही है, सभी जरूरतमंद किसानों को तेजी से इसका लाभ दिलाएं ताकि उन्हें राहत मिल सके. किसानों को 16 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रखें.

मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने स्थिति से अवगत कराया

मुख्यमंत्री ने अल्प वर्षापात के कारण धान की रोपनी की स्थिति की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने का अधिकारियों को निर्देश दिया. कृषि विभाग के सचिव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अल्प वर्षापात वाले जिलों में वैकल्पिक फसल के लिए किसानों के बीच निशुल्क मक्का के बीज का वितरण किया गया है. मुख्यमंत्री ने इच्छुक किसानों को आकस्मिक फसल योजना के तहत निशुल्क बीज उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त बीज की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया.

कई अधिकारी रहे मौजूद

वहीं, हवाई सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. वहीं, बता दें कि सुखाड़ को लेकर राज्‍य सरकार ने क‍िसानों को बड़ी राहत दी है. क‍िसानों को धान समेत अन्‍य खरीफ फसलों की सिंचाई के ल‍िए डीजल पर अनुदान देने का निर्णय लिया है. दरअसल, अन‍ियम‍ित मानसून और सूखे जैसी स्‍थ‍ित‍ि को देखते हुए सरकार की ओर से यह निर्णय ल‍िया गया. 

ये भी पढ़ें: Araria Journalist Murder: पत्रकार हत्याकांड में एसपी ने आरोपितों के इतिहास का किया खुलासा, मामले में दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: हड़ताली कर्मचारियों पर गिरी गाज, 3 अधिकारी सस्पेंड, विजय सिन्हा बोले- बख्शा नहीं जाएगा
बिहार: हड़ताली कर्मचारियों पर गिरी गाज, 3 अधिकारी सस्पेंड, विजय सिन्हा बोले- बख्शा नहीं जाएगा
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
LPG Crisis: बिहार में गैस की कालाबाजारी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 419 सिलेंडर जब्त, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार में LPG की कालाबाजारी पर सरकार की सबसे बड़ी कार्रवाई, 419 सिलेंडर जब्त, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से टूटा गल्फ मुस्लिम देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
ईरान के हमलों से टूटा गल्फ मुस्लिम देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
Delhi Traffic Advisory: नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ
ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ
इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं? इन जरूरी बातों को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें
इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं? इन जरूरी बातों को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें
Embed widget