एक्सप्लोरर

BJP Reaction: दयानिधि के बयान पर बीजेपी भड़की, सम्राट चौधरी बोले- बिहारी का अपमान किया है, क्या RJD-JDU मांगेगी माफी?

Samrat Chaudhary Statement: डीएमके सांसद दयानिधि मारन के बयान पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी. सम्राट चौधरी ने कहा कि दयानिधि को क्षमा मांगनी चाहिए. माफी नहीं मांगते हैं तो इसके खिलाफ बीजेपी आंदोलन करेगी.

पटना: बिहार और यूपी के लोगों पर डीएमके सांसद दयानिधि मारन (Dayanidhi Maran) के विवादित बयान पर राजनीति गरमा गई है. पूरे देश में जमकर बयानबाजी हो रही है. वहीं, इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) और सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मैं जानना चाहता हूं कि जिस तरीके से दयानिधि मारन ने बिहार का अपमान किया है, बिहारी का अपमान किया है क्या राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस पार्टी और जनता दल यूनाइटेड माफी मांगेगी. इस तरह का अपमान भारतीय जनता पार्टी और बिहार के लोग किसी भी हालत में सहने का काम नहीं करेंगे और दयानिधि को क्षमा मांगनी चाहिए. माफी नहीं मांगते हैं तो इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करेगी.

लालू परिवार पर बिफरे सम्राट चौधरी 

सम्राट चौधरी ने कहा कि ईडी-सीबीआई लालू प्रसाद के परिवार के लिए गहना है. ये भ्रष्टाचारी लोग हैं जिन्होंने बिहार को लूटने का काम किया है. बिहार के बच्चों के भविष्य को खराब करके रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने का काम किया. ये लोग लुटेरे हैं. यह लोग बिहार को लूटकर अपना तिजोरी भरने का काम किया है. इन लोगों को शर्म नहीं आ सकती है किसी तरह का नोटिस दीजिए यह लोग बड़े मजे से रहते हैं. याद कीजिए लालू यादव को जब गिरफ्तार किया गया वह हंसते हुए जा रहे थे.

'इंडिया' गठबंधन के लोगों को खुली चुनौती देता हूं- सम्राट चौधरी 

तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार कई दिनों से मंच साझा नहीं कर रहे हैं इसको लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के लोग समझ चुके हैं और 'इंडिया' गठबंधन के लोगों को खुली चुनौती देता हूं कि 2024 के चुनाव में चाहे वह नीतीश कुमार हो या लालू यादव हो या लाल झंडे के लोग हो किसी का खाता नहीं खुलेगा.

ये भी पढे़ं: Dayanidhi Controversial Statement: दयानिधि मारन के बयान पर तेजस्वी का सीधा जवाब, कहा- इससे हमलोग सहमत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget