एक्सप्लोरर

Bihar Politics: क्या आनंद मोहन के बाद अब प्रभुनाथ सिंह की होगी रिहाई? बिहार के इस बड़े नेता ने कर दी मांग

Anand Mohan News: बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ होने के बाद अब प्रभुनाथ सिंह की रिहाई के लिए भी मांग उठने लगी है.

पटना: रिहाई को लेकर बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. इसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) ने बुधवार को कहा कि सरकार का यह निर्णय सिद्ध करता है कि उन्हें जानबूझकर षड्यंत्र का शिकार बनाया गया. आनंद मोहन को रिहा करके राज्य सरकार ने उनके निर्दोष होने का प्रमाण दिया है. अब राज्य सरकार को प्रायश्चित भी करना चाहिए तथा नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और लालू यादव (Lalu Yadav) को माफी  भी मांगनी चाहिए. एक समय में समय एक जाति विशेष के व्यक्ति चाहे वो पद और प्रतिष्ठा में किसी भी मुकाम पर रहे, वे सरकार प्रायोजित षड्यंत्र का शिकार होते रहे. इसमें प्रभुनाथ सिंह (Prabhunath Singh) भी शामिल हैं, उन्हें भी जेल से रिहा करना चाहिए.

आनंद मोहन प्रायोजित षड्यंत्र के शिकार हुए- रूडी

राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि जिस समय आनंद मोहन को आजीवन कारावास की सजा हुई थी उस समय लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे, उस दौरान एक घटित घटना में आनंद मोहन को अपराधी मानकर दोषी करार दिया गया था, लेकिन यह भी बात सच है कि आज उन्हें रिहा करके सरकार ने उन्हें दोषमुक्त करार दिया है. उनकी रिहाई ने इस बात को स्थापित कर दिया है कि वे उस घटना में निर्दोष थे और प्रायोजित षड्यंत्र के शिकार हुए थे. उन्होंने कहा कि भीड़ द्वारा की गई दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी आनंद मोहन पर डालकर तत्कालीन सरकार के प्रयास से आनंद मोहन को दोषी ठहराया गया था लेकिन वर्तमान राज्य सरकार द्वारा उन्हें रिहा करना उनके निर्दोष होने की बात को ही सिद्ध करता है.

राजीव प्रताप रूडी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि आनंद मोहन की राजनीतिक यात्रा को पूरी तरह समाप्त करने का हर वो कदम उठाया गया था, जिससे उनकी राजनीति को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार ने अपनी लोकप्रियता क्षवि धूमिल होते देख उनकी रिहाई का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि एक बार फिर से वो सक्रिय राजनीति में आकर जनसेवा करेंगे. बता दें कि आनंद मोहन की राजनीतिक यात्रा राजीव प्रताप रूडी के साथ ही शुरू हुई थी. दोनो 1990 में एक साथ विधायक बने थे. बिहार पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं रूडी , रूडी के साथ ही आनंद मोहन ने पार्टी का गठन किया था.

प्रभुनाथ सिंह की रिहाई की मांग

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रभुनाथ सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी राजनीति में वे सहयोग करते रहे हैं, उनके साथ जनसेवा में भी साथ रहे हैं, उनके भाई वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर विधायक भी हैं उन्हें भी सरकार को जेल से छोड़ना चाहिए, उन्हें भी किसी न किसी परिस्थिति में इन्हीं सरकारों ने मिल जुलकर जेल भिजवाया था और साक्ष्य प्रस्तुत करके आजीवन कारावास दिलाया था. पूर्व केंद्रीय मंत्री रूडी ने सरकार से प्रभुनाथ सिंह की भी रिहाई की मांग की है.

'प्रभुनाथ सिंह की लोकप्रियता बनी हुई है'

बता दें कि आनंद मोहन के पुत्र भी आरजेडी में हैं तो प्रभुनाथ सिंह के भाई भी आरजेडी में ही हैं. आनंद मोहन और प्रभुनाथ सिंह दोनो 1990 के साथी है और एक ही दल से चुनाव जीते थे, प्रभुनाथ सिंह भी जेडीयू के टिकट पर सांसद रह चुके हैं. रुडी ने कहा कि प्रभुनाथ सिंह को भी सरकार द्वारा रिहा करना चाहिए, प्रभुनाथ सिंह भी दो बार विधायक और चार बार सांसद रहे और आज भी उनकी लोकप्रियता बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: 5 दिसंबर 1994: दलित समुदाय से आने वाले जी. कृष्णैया की मुजफ्फरपुर में हत्या, इस घटना से पहले क्या-क्या हुआ था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget