एक्सप्लोरर

Giriraj Singh: धीरज साहू के ठिकानों पर IT की छापेमारी पर गिरिराज का कांग्रेस पर बड़ा आरोप- कुछ पैसे बिहार भी आने वाले थे

BJP Reaction: BJP Statement: पूरे देश में आईटी की छापेमारी को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू सुर्खियों में हैं. वहीं, इसको लेकर गिरिराज सिंह ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

पटना: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू (Dheeraj Sahu) के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी और कैश बरामदगी के बाद खूब राजनीतिक बयानबाजी हो रही है. इसको लेकर बीजेपी (BJP) के निशाने पर कांग्रेस आ गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने सोमवार को कहा कि अभी तो 300 करोड़ ही जब्त हुए हैं, 2-4 हजार करोड़ रखे होंगे. महादेव ऐप्स और कहां-कहां पकड़ा रहा है. धीरज साहू इनके कितने खातिरदार हैं. पैसे के बल पर कांग्रेस अगर सोच रही है कि मोदी को हरा देगी तो ऐसा नहीं हो सकता, वे पैसे कांग्रेस के पास ही जाने वाले थे और लगता है कुछ पैसे बिहार भी आने वाले थे.
'इंडिया' गठबंधन की बैठक पर बोले गिरिराज सिंह

लगभग नकदी 200 करोड़ रुपए बरामद 

19 दिसंबर को 'इंडिया' गठबंधन की बैठक पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उससे क्या मतलब है? यह बैठक थोड़े ही है. अपने-अपने गुनाहों को छुपाने का गठबंधन है. बता दें कि कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ओडिशा और झारखंड के ठिकानों पर आईटी ने छापेमारी की. रविवार पांचवे दिन तक बोलांगीर जिले में सुदपाड़ा डिस्टिलरी इकाई में अधिकारियों को दो अलमारियों में रखी भारी नकदी मिली. बाद में अधिकारी 156 बैगों में नकदी को गिनती के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नजदीकी ब्रांच में ले गए. सूत्रों ने बताया कि डिस्टिलरी कंपनी से बरामद नकदी 200 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है.

नई दिल्ली में 'इंडिया' गठबंधन की होगी बैठक

वहीं, 'इंडिया' गठबंधन के पार्टियों के नेताओं की चौथी बैठक मंगलवार 19 दिसंबर 2023 को दोपहर बाद तीन बजे नई दिल्ली में होगी. इस बीच, यहां कांग्रेस के एक सूत्र ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के संसद के फ्लोर लीडरों की डिनर मीटिंग हाल ही में हुई थी. यह बैठक बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई, जिसमें पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और 17 दलों के नेता भी शामिल हुए. सीट शेयरिंग की अगली बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा होगी.

ये भी पढे़ं: BJP Statement: 'बिहार के 10 जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी भ्रष्टाचार', सुशील मोदी ने नीतीश सरकार को खूब सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget