एक्सप्लोरर

बिहार: बेतिया बीजेपी मंडल अध्यक्ष की कोरोना से मौत, पप्पू यादव ने की पीड़ित परिवार की मदद, बीजेपी नेता रहे खामोश

बेतिया बीजेपी मंडल अध्यक्ष की कोरोना से मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि अस्पताल सुपरिटेंडेंट ऑक्सिजन लगाने के लिए पैसे की मांग कर था, लेकिन हम पैसे देने में असमर्थ थे. ऑक्सीजन की कमी से ही मौत हुई है.

बेतिया: बेतिया विधानसभा के बीजेपी मंडल अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता की कोरोना संक्रमण की वजह से शनिवार को मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कन्हैया की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. परिजनों का आरोप है कि बेतिया मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तैनात डिप्टी सुपरिटेंडेंट श्रीकांत दुबे इलाज के बदले 50,000 रुपये की मांग कर रहे थे, जिसे हम देने में असमर्थ थे.

बता दें कि कन्हैया के परिजनों ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल से मुलाकात कर कन्हैया गुप्ता के स्वास्थ्य से अवगत भी कराया. परिजनों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बताया था कि उनका इलाज अस्पताल में अच्छे से नहीं हो रहा है. अस्पताल में पदस्थापित डिप्टी सुपरिटेंडेंट श्रीकांत दुबे इलाज के बदले पचास हजार रुपये की मांग कर रहा है. परिजनों ने बताया कि पैसा जमा कराने के बाद ही मृतक को ऑक्सीजन की सुविधा दी जाती. ऐसे में ऑक्सीजन के अभाव में बीजेपी मंडल अध्यक्ष की मौत हो गई.

इस पूरे मामले में अस्पताल के प्राचार्य डॉ. विनोद प्रसाद ने बताया कि 'घटना के वक्त वे खुद आइसोलेशन वार्ड में मौजूद थे. बीजेपी नेता को बेचैनी थी. वे बार-बार ऑक्सीजन का पाइप निकाल दे रहे थे. इसी बीच कुछ समर्थक वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे. समर्थकों ने जूनियर डॉक्टरों के साथ धक्का-मुक्की भी की. जिसके बाद वहां पुलिस पहुंची और लोगों को समझा- बुझाकर वहां से हटाया गया. इसके एक घंटे बाद बीजेपी नेता की मौत हो गई."

हालांकि इस मुद्दे पर जब बीजेपी नेताओं से बात करने की कोशिश की गई तो वे कुछ भी कहने से बचते नजर आएं. बता दें कि बीजेपी मंडल अध्यक्ष की मौत के बाद जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला. पप्पू ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी की. इतना ही नहीं उन्होंने मृतक बीजेपी नेता की बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget