एक्सप्लोरर

VIRAL AUDIO: अमित शाह की रैली के नाम पर BJP नेता मांग रहा था 'चंदा'! ललन सिंह ने शेयर कर दिया ऑडियो

Lalan Singh Shared Viral Audio: वायरल ऑडियो बीजेपी नेता और एक एमओ के बीच बातचीत का है. ललन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से इसे शनिवार को शेयर किया है.

पटना: बिहार में केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की रैली के नाम पर एक बीजेपी (BJP) नेता द्वारा एक अधिकारी से चंदा (पैसा) मांगने का ऑडियो वायरल हो रहा है. ऑडियो में रैली के नाम पर सहयोग मांगा जा रहा है. कहा जा रहा है कि जिले के सभी एमओ सहयोग कर रहे हैं तो वो क्यों नहीं करेंगे? ऑडियो के अंत में सहयोग राशि के रूप में 25 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं. इस ऑडियो की पुष्टि एबीपी न्यूज नहीं करता है. हालांकि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (JDU Lalan Singh) ने इसे शेयर कर जवाब मांगा है.

ऑडियो अररिया के बीजेपी के जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा का बताया जा रहा. वह भरगामा के एमओ आरके मंडल से पैसा मांग रहे. हैं. ललन सिंह ने ट्विटर पर बातचीत का अंश शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. ललन सिंह ने लिखा- "उम्मीद है कि सदाचारी पार्टी के नेतागण इस समाचार पर भी अपनी प्रतिक्रिया देंगे." बातचीत का ऑडियो 2 मिनट 17 सेकेंड का है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: दिल्ली रवाना होने से पहले लालू यादव ने BJP पर साधा निशाना, अमित शाह को लेकर कही दी बड़ी बात

नीचे पढ़ें कुछ बातचीत का अंश

बीजेपी नेता- विधायक जी वाली जो रैली है अमित शाह जी की उसमें कैसे हमलोग को सहयोग करिएगा विधायक जी को, बोलिए.

एमओ- हम क्या सहयोग करेंगे, जैसे?

बीजेपी नेता- माननीय नरपतगंज विधायक की ओर से हम बोल रहे हैं. उसमें रैली में थोड़ा सहयोग करना है भाई साहब

एमओ- हम क्या सहयोग कर पाएंगे बताइए.

बीजेपी नेता- हम क्या बताएंगे? आप समझते ही होंगे जब इस प्रोफेशन में हैं तो.

एमओ- नहीं नहीं... ऐसा नहीं है.

बीजेपी नेता- पूरा जिला के एमओ साहब मदद कर रहे हैं तो कैसे हो रहा है.

एमओ- सामने आइएगा तो बात करेंगे.

बीजेपी नेता- आप रहते कहां हैं? डेरा बताइए.

एमओ- फारबिसगंज में.

बीजेपी नेता- कहां मिलिएगा, जगह बता दीजिए. 15-20 मिनट में पहुंच जाएंगे.

इसी तरह बातचीत का सिलसिला होता है और 25 हजार रुपये की मांग होती है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पत्नी और 2 बच्चों की हत्या, नदी किनारे मिली लाश, कई दिनों से गायब थे तीनों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget