एक्सप्लोरर

Bihar Election 2024: बक्सर में बीजेपी की प्रचार गाड़ी पर हमला, टूटा शीशा, भाजपा ने RJD पर लगाया आरोप

Buxar News: मामले में एसपी धीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि राजपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव में किसी ने पथराव कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया है. मामले में जांच की जा रही है.

Bihar Election 2024: पूरे देश में अभी चुनावी माहौल है. छठे चरण के चुनाव के बाद बक्सर जिले में भी सियासत अपने चरम पर है. जहां 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बक्सर पहुंचे थे. सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं. वहीं, इसी कड़ी में बक्सर में रविवार को भाजपा की प्रचार प्रसार गाड़ी में तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. राजपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची है और जांच में जुटी है. वहीं, भाजपा के कार्यकताओं में आक्रोश देखा जा रहा है.

'राजद के लोगों ने इस घटना को दिया है अंजाम'

मिली जानकारी के अनुसार देर शाम राजपुर विधानसभा बसही गांव में प्रचार प्रसार करने के दौरान भाजपा के वाहन पर हमला किया गया है. इस घटना पर भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राय ने वीडियो जारी कर राजद पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि राजद के लोगों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद राजपुर थाने की पुलिस मौके पर गई. राजपुर थाने की पुलिस गाड़ी को जप्त कर मामले की जांच में जुट गई है.

घटना की डीएसपी ने की पुष्टि 

वहीं, इस मामले की पुष्टि फोन पर करते हुए सदर डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. सूचना मिली है कि राजपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव में किसी ने पथराव कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया है. जांच की जा रही है. मामला जो भी सामने आएगा. आगे उचित कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल मामला चाहे जो भी हो, लेकिन बक्सर की सियासत गरमा गई है. पुलिस की जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा. बता दें कि बक्सर में बीजेपी के टिकट से मिथलेश तिवारी चुनावी मैदान में है तो आरजेडी से सुधाकर सिंह टक्कर दे रहे हैं. वहीं, निर्दलीय आनंद मिश्रा बक्सर में त्रिकोणीय मुकाबला बना दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi: 'अतीक पर गोलियां, शहाबुद्दीन को...' ओवैसी बोले- तेजस्वी को चुप्पी का देना होगा हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget