एक्सप्लोरर

Poster War on Iftar: इफ्तार पार्टी पर अब पोस्टर वार, BJP का CM नीतीश पर तंज, कहा- 'मौलाना टोपी पहनकर PM का सपना...' 

Iftar Party Politics: बिहार में इफ्तार को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. इफ्तार पार्टी को लेकर बीजेपी सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर है. वहीं, बीजेपी ने पोस्टर के माध्यम से सीएम नीतीश पर हमला बोला है.

पटना: मुस्लिमों का पवित्र रमजान (Ramadan) का महीना चल रहा है. इस रमजान के महीने में राजनीतिक पार्टियों की ओर से इफ्तार पार्टी आयोजित की जा रही है. शुक्रवार को सीएम नीतीश सरकार (Nitish Kumar) की ओर से इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी. बिहार में इफ्तार पार्टी (Iftar Party) को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी (BJP) इफ्तार की राजनीति पर तंज भी कस रही है और अब इफ्तार पर पोस्टर वार शुरू हो चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी पर बीजेपी ने पोस्टर (BJP Posters) के जरिए इशारों-इशारों में नीतीश कुमार पर तंज कसा है. लिखा है '2024 में प्रधानमंत्री का सपना देखने वाले शून्य पर आउट होंगे'. इसकी भविष्यवाणी की है.

प्रदेश कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर

बीजेपी का प्रदेश कार्यालय के बाहर बीजेपी नेता लव कुमार सिंह रूद्र ने एक पोस्टर लगाया है, जिसमें सबसे ऊपर लिखा गया है कि 'लाल किला के बैकग्राउंड में मौलाना टोपी पहनकर प्रधानमंत्री का सपना देखने वाले 2024 में शून्य पर आउट हो जाएंगे'. इसके नीचे नीतीश कुमार की एक तस्वीर लगाई गई है और लिखा गया है कि 'कुर्सी प्यारी है'

'2024 में एक बार फिर से मोदी सरकार'

वहीं, पोस्टर में नीचे के पैरा में लिखा गया है कि 'हनुमान जी दुष्टों का नाश करते हैं, बीजेपी भ्रष्टाचार को खत्म करती है' और सबसे नीचे लिखा गया है '2024 में एक बार फिर से मोदी सरकार'. पोस्टर में सबसे ऊपर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की तस्वीर लगाई गई है, जबकि ऊपर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा सहित कई बड़े नेताओं की तस्वीर लगाई गई है.

इफ्तार के मौसम में 'लाल किला' चर्चा में रहा

नीतीश सरकार की ओर से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी. आज जेडीयू की ओर से हज भवन में इफ्तार पार्टी आयोजित की गई तो रविवार को राबड़ी देवी के आवास में आरजेडी की ओर से इफ्तार पार्टी होगी. कुछ दिन पहले फुलवारी शरीफ में इफ्तार पार्टी हुई थी, जिसमें स्टेज के बैकग्राउंड में लाल किला बनाया गया था और उस लाल किला पर नीतीश कुमार की तस्वीर लगाई गई थी. उस इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे. वहीं, इसको लेकर बीजेपी सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: इफ्तार पार्टी की राजनीति पर महागठबंधन में दरार, 'बायकॉट' ने बढ़ाई CM नीतीश की चिंता, मिशन 24 पर लगा ग्रहण!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget