एक्सप्लोरर

Bihar News: राबड़ी देवी विधान परिषद में बनीं नेता प्रतिपक्ष, BJP की जारी लिस्ट में किसे कौन सा पद मिला?

Bihar Legislative Council: बीजेपी एक तरफ आगामी बिहार विधनसाभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी है तो दूसरी तरफ मानसून सत्र को लेकर भी एक्शन में दिख रही है.

Bihar News: मानसून सत्र से पूर्व आज (19 जुलाई) भारतीय जनता पार्टी ने उपनेता, उपमुख्य सचेतक और सचेतक की लिस्ट जारी की है. बिहार विधान परिषद का उप नेता डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को बनाया गया है. जबकि उपमुख्य सचेतक संजय प्रकाश बने हैं. वहीं, बिहार विधानसभा का उप मुख्य सचेतक जनक सिंह को बनाए गए हैं. वहीं, छह सचेतक भी बनाया गया है. सचेतक की लिस्ट में विजय कुमार मंडल, आलोक रंजन, कृष्ण कुमार ऋषि, हरीभूषण ठाकुर, संजय सरावगी और वीरेंद्र सिंह का नाम शामिल है.

वहीं, राबड़ी देवी को एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किया गया है. जबकि सत्तारूढ़ दल की ओर से जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार और रीना देवी को सचेतक मनोनीत किया गया है. विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह के अनुमति के बाद बिहार विधान परिषद सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. 

इस महीना शुरू हो रहा है मानसून सत्र 

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आगामी 22 जुलाई से शुरू हो जाएगा. पांच दिनों तक चलने वाला यह सत्र 26 जुलाई को समाप्त होगा. इस बार के मानसून सत्र में दोनों ही सदनों में पांच-पांच बैठकें होंगी. पांच दिनों के इस मानसून सत्र में सरकार अनुपूरक बजट के साथ साथ अन्य विधेयक को सदन में पेश करेगी. मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पर 25 जुलाई को विधानसभा में मुहर लगेगी. वहीं, उच्च सदन में 26 जुलाई को मुहर लगेगी.

सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं आसार 

वहीं, इस बार विधान मंडल के सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद बिहार की सियासत गरमा हुई है. विपक्ष नीतीश सरकार पर लगातार हमला बोल रहा है. अपराध के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आक्रमक रवैया अपनाए हुए हैं.

ये भी पढे़ं: BPSC Teacher Exam: मुजफ्फरपुर में BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा के एक केंद्र पर फर्जीवाड़ा करने पहुंचा था युवक, धराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget