एक्सप्लोरर

Bird Flu in Supaul: सुपौल में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एक्शन में आया विभाग, पक्षियों को मारने का काम किया शुरू

Bird Flu in Supaul: पक्षियों को मारने के साथ ही गांव से सटे आसपास के सभी गांवों को चिन्हित करने के लिए टीम बना दी गयी है ताकि समय रहते बर्ड फ्लू को सीमित दायरे में रोका जा सके.

Bird Flu in Supaul: बिहार के सुपौल जिले में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है. जिले के सदर थाना क्षेत्र के छपकाही गांव के कुछ वार्डों से ली गई पक्षियों के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. फ्लू की पुष्टि के बाद पशुपालन विभाग द्वारा गांव के एक किलोमीटर की परिधि में मुर्गे-मुर्गियों को नष्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है. वहीं, नौ किमी परिधि के इलाके में जांच भी शुरू कर दी गई है. बता दें कि बीते 31 मार्च से छपकाही गांव के वार्ड-1 से लेकर 11 तक में कुछ मुर्गे-मुर्गियों और बत्तख की अचानक छटपटा कर मौत होने लगी थी.

पटना से आई टीम ने की जांच

वहीं, लोगों ने कई कौवों को भी मरा हुआ पाया था, जिसके बाद पशुपालन की टीम ने गांव जाकर जांच की थी. उसके बाद पटना से टीम बुलाकर सभी कुछ इन्फेक्टेड पक्षियों का सैंपल लिया गया था. सैंपलों की जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई. ऐसे में निदेशक पशुपालन, पटना के आदेश के बाद गुरुवार को डीएम कौशल कुमार और एसपी डी.अमरकेश के संयुक्त आदेश पर रेपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन कर पक्षियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है.

पक्षियों को मारने के साथ ही गांव से सटे आसपास के सभी गांवों को चिन्हित करने के लिए टीम बना दी गयी है ताकि समय रहते बर्ड फ्लू को सीमित दायरे में रोका जा सके. छपकाही गांव को केंद्र मानते हुए एक किमी परिधि के सभी गांवों के मुर्गे-मुर्गियों को मारने के लिए विभाग ने चार टीम का गठन किया है.

पक्षी पालकों को मिलेगा मुआवजा

इस बाबत जिला पशुपालन पदाधिकारी राम शंकर झा बताते हैं कि खबरों के माध्यम से जानकारी मिली, जिसके बाद मरे और जीवित पक्षियों का सैंपल लिया गया. जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई. ऐसे में विभाग के वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद पक्षियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया है. सभी पक्षी पालकों को मुआवजा भी दिया जाएगा. वहीं, इससे निपटने के लिए जानकारी भी दी गई है.

यह भी पढ़ें -

बिहार में अंबेडकर जयंती के बहाने सियासत! प्रिंस पासवान ने कह दी बड़ी बात, चुनाव आएगा तो सबका पैर छुएंगे चिराग

Bihar News: केंद्रीय विद्यालयों में सांसद और डीएम कोटे से एडमिशन पर रोक, सुशील कुमार मोदी ने बताए इसके फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget