एक्सप्लोरर

Patna News: बिहटा में बालू माफिया के बीच वर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी, 6 पोकलेन आग के हवाले, इलाके में दहशत का माहौल

Bihta Sand Ghat: एक बार फिर पटना के बिहटा में बालू घाट पर गोलीबारी हुई है. इस घटना के बाद भोजपुर और पटना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

पटना: बिहटा के पथलौटिया घाट पर अवैध बालू खनन के वर्चस्व को लेकर दो माफिया गिरोह के बीच सोन नदी के किनारे सैकड़ों राउंड गोलीबारी हुई. सैकड़ों राउंड गोलीबारी से इलाका थर्रा उठा. स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. यह घटना सोमवार (30 अक्टूबर) की रात की बताई जा रही है. 

पथलौटिया बालू घाट पर प्रतिदिन करोड़ों रुपये का कारोबार होता है. नाव पर पोकलेन मशीन से बालू लोडिंग होती है. बीती रात को छह से अधिक पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया गया. सरकार या पटना पुलिस इन माफिया को रोकने में अबतक असफल है. पुलिस पिकेट खोलने की बात कही थी, लेकिन वो भी नहीं खुली. वहीं पटना के आईजी ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की. आईजी ने कहा कि पटना की पुलिस और आरा की पुलिस मिलकर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

दोनों तरफ से हुई करीब 200 राउंड फायरिंग

अन्य दिनों की तरह सोन नदी के पथलौटिया बालू घाट पर बंदूक के बल पर बालू माफिया मनोहर राय गुट के बदमाश अवैध तरीके से खनन कर रहे थे. बालू माफिया अनिस यादव गुट के विकास उर्फ मुतन एवं मोनू कुमार कई बदमाशों के साथ पथलौटिया बालू घाट पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी. दोनों तरफ से करीब 200 राउंड गोलीबारी हुई. मनोहर गुट कमजोर पड़ा और जान बचाकर भागे. इसके बाद अनिस गिरोह के कई बदमाशों ने अवैध बालू खनन में लगी छह पोकलेन  मशीन को आग के हवाले कर दिया.

अनिस यादव पहले ही जा चुका है जेल

मालूम हो कि अनिस यादव को पटना की पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अनिस गिरोह का संचालन फिलहाल विकास उर्फ मुतन एवं मोनू कुमार के हाथों में है. आसपास के लोगों ने गोलीबारी एवं आगजनी की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. 

डीआईजी बोले- 'हताहत की सूचना नहीं'

इस पूरे मामले में रोहतास डीआईजी नवीन चंद्र झा ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है, लेकिन इसमें कोई हताहत की सूचना नहीं है. छह पोकलेन और जेसीबी जलाई गई है. पूरे मामले की घटना की जांच चल रही है. यह घटना पटना, छपरा और भोजपुर की सीमा में हुई है.

ये भी पढ़ें: Watch: सीवान के बाद अब बिहार के गया में शराब की लूट, कई लोग कार्टन ही उठा ले गए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget