एक्सप्लोरर

बिहार :लालू यादव के फोन पर मचे बवाल में नया ट्वीस्ट, ट्वीटर ने ट्वीट को किया डिलीट, जानें इसकी वजह

ट्वीटर के नियमों के अनुसार इस ट्वीट में नंबर सार्वजनिक कर नियमों का उल्लंघन किया गया है, इसलिए ट्वीटर की ओर से इस ट्वीट को रिमूव कर दिया गया है.

पटना: बिहार में नई सरकार गठन के बाद विधान सभा अध्यक्ष पद के चुनाव के ठीक एक रात पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव पर भाजपा विधायक ललन पासवान को लालच देने का आरोप लगाते हुए एक ट्वीट में लालू प्रसाद यादव का नंबर शेयर किया था. ताजा अपडेट ये है कि भाजपा नेता द्वारा किए गए इस ट्वीट को ट्वीटर ने हटा दिया है. ट्विटर के नियमों के अनुसार इस ट्वीट में नंबर सार्वजनिक कर नियमों का उल्लंघन किया गया है, इसलिए ट्वीटर की ओर से इस ट्वीट को रिमूव कर दिया गया है. बताते चलें कि दो दिन पहले सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्विटर हैंडिल से मोबाइल नंबर शेयर करते हुए रांची की जेल में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाया और कहा कि लालूजी फोन कर एनडीए विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने इस ट्वीट के जरिए ये भी खुलासा किया कि लालू यादव एनडीए विधायकों को मंत्री बनाने तक का ऑफर दे रहे हैं.इस ट्वीट से बिहार में सियासी घमासान शुरु हो गया लेकिन इस सबके बीच अचानक सुशील मोदी का ट्वीट हीं नियमों के उल्लघन के मद्देनजर ट्वीटर द्वारा डिलीट कर दिया गया. बताते चलें कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से ठीक एक दिन पहले सुशील मोदी ने बुधवार को ये आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि जब उन्होंने वापस उस नंबर को मिलाया तो लालू प्रसाद यादव ने फोन उठाया था. जिसके बाद उन्होंने जवाब दिया था कि यह गंदा खेल सफल नहीं होगा.इसके अलावा भी सुशील कुमार मोदी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक कथित ऑडियो जारी किया था. ट्वीट में सुशील मोदी ने दावा किया था कि लालू प्रसाद यादव ने विधायक को स्पीकर के चुनाव से पीछे हटने की सलाह दी और उनका समर्थन करने को कहा.भागलपुर की पीरपैंती सीट से चुनकर आए ललन पासवान ने ऑडियो के आधार पर दावा किया था कि लालू यादव ने उन्‍हें फोन कर मंत्री पद का ऑफर देते हुए सरकार गिराने की बात कही. हालांकि राजद और कांग्रेस इस दावे को सिरे से नकार रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर में प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget