एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पटना के फुलवारीशरीफ में युवक को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

Youth Shot Dead: दिनदहाड़े अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Youth Murder In Patna: बिहार में एनडीए की सरकार है, लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. पटना पुलिस सवालों के कटघरे में खड़ी है. एक बार फिर से बेलगाम अपराधियों ने पटना पुलिस को खुली चुनौती देते हुए युवक पर ताबतोड़ गोलियां बरसाई हैं. मामला राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ थाना के बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ के पास का है, जहां दिनदहाड़े अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला. इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है.

जमीन विवाद है हत्या के की वजह

बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद पांच मोटरसाइकिल सवार अपराधी आराम से फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. मृतक की पहचान फुलवारीशरीफ थाना के बिस्किट फैक्ट्री मोड़ के निवासी सुरेश सिंह के 36 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद घायल अमित कुमार को इलाज के लिए एम्स ले जाया जा रहा था. लेकिन, इसी दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई. घटना के पीछे की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है.

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही. गोलीबारी की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार एवं फुलवारीशरीफ थाना पुलिस दलबल के साथ मौके वरदात पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी खंगाला जा रहा है. मौके से एक मैगजीन बरामद की गई है.

मामले की तफ्तीश में जुटी है पुलिस 

फुलवारी शरीफ एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है. बाइक पर सवार दो लोग थे, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है .घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची. उन्हें एम्स में ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मोत हो गई. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है. 

ये भी पढ़ेंः Chhath 2024: पटना  में छठ के लिए आठ घाट खतरनाक, 101 घाटों पर जिला प्रशासन की विशेष तैयारी शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget