एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मोतिहारी में बाइक सवार युवक की गोली मार कर हत्या, रुपये के लेन-देन में गई जान

Youth Shot Dead: मामले की जानकारी मिलते ही चिरैया थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. घटना की छानबीन जारी है. एसपी ने रुपये के लेन देन में हत्या का अंदेशा बताया है.

मोतिहारी जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार की शाम एक युवक को गोली मार का हत्या कर दी. अज्ञात अपराधियों ने खोडा गांव के करीब डीह महुआही सकरी सरेह में सुनसान इलाका देख कर युवक को मौत के घाट उतार दिया. घटना की अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

घटना की छानबीन में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव निवासी रामध्या प्रसाद यादव के पुत्र आमोद कुमार के रूप में हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही चिरैया थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है. घटना को लेकर सिकरहना एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे घटना की जांच की. 

जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव निवासी आमोद कुमार अपने बाइक से किसी काम के लिए लखौरा गया था, जो देर संध्या लखौरा से चिरैया के लिए लौट रहा था, तभी चिरैया थाना क्षेत्र के खोड़ा गांव से चिरैया जाने वाली मार्ग में डीह महुआही सकरी सरेह में अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी. बदमाश उसकी हत्या करने  के बाद बड़े ही आराम से मौके से फरार हो गए क्योंकि इलाका सन्नाटा था. 

 क्या बोले मोतीहारी पुलिस अधीक्षक?

मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मृतक युवक आमोद कुमार ब्याज पर रुपया लेन-देन करता था. प्रथम दृष्टाता से लेन देन का विवाद सामने आ रहा है. घटना की जांच को लेकर एसआईटी टीम का गठन करते हुए एफएसएल टीम स्कॉट डॉग से जांच कराई जा रही है. घटना को लेकर कुछ बदमाशों का नाम सामने आ रहा है, जिसको लेकर जांच की जा रही है. वहीं गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: 'अब जनता को कुर्सी खाली चाहिए'- मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश और पीएम मोदी पर बरसे प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget