एक्सप्लोरर

बिहारः ‘मां मैं लड़की के चक्कर में आत्महत्या नहीं कर रहा हूं’, सुसाइड से पहले बनाया VIDEO, फिर ट्रेन के आगे कूदा

युवक बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चौबे चक गांव का रहने वाला था. मरने से पहले उसने वीडियो बनाया है. 2 मिनट 53 सेकेंड का वीडियो है जिसमें उसने मां और एक डॉक्टर के बारे में बताया है.

आराः दानापुर रेलखंड के बनाही स्टेशन से पश्चिम डाउन लाइन पर शनिवार की देर शाम ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरातफरी मची रही. इसकी सूचना मिलते ही आरा की रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. युवक बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चौबे चक गांव का रहने वाला चुलबुल चौबे (22 वर्ष) था.

घटना के संबंध में बताया जाता कि चुलबुल कुछ सालों से अपनी मां के साथ अपने मामा के गांव शाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में ही रह रहा था. उसने शनिवार को बिहियां स्टेशन पर आत्महत्या कर अपनी जान दी है. आत्महत्या से पहले उसने अपनी मां के नाम एक 2 मिनट 53 सेकेंड का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है.

डॉक्टर जीत गया, मैं हार गया

वीडियो में युवक ने कहा, “मां आज मैं आत्महत्या कर रहा हूं उसके पीछे किसी लड़की का हाथ नहीं है. लकड़ी का कोई राज नहीं है. आत्महत्या का कारण एक डॉक्टर है जिसने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा. कहीं का रहने नहीं दिया. डॉक्टर के पास पैसा है, पावर है. मेरे पास कुछ नहीं है, जिसके चलते डॉक्टर आज जीत गया और मैं हार गया.”

युवक ने आगे भोजपुरी में कहा, “हम शुरू से ही नालायक रहि, आज भी बानी. तोहर लायक लईका छोटे बा, ओकरे के पढ़िए, ओकरे के आगे बढ़इह सन. छोटे पर काम का दबाव नहीं देना क्योंकि काम का प्रेशर बहुत बड़ा प्रेशर होता है. जब लड़का घर से बाहर निकल जाता है तब से सबका प्रेशर लेकर चलना पड़ता है.

युवक ने कहा, “आज तुमसे 100 रुपये मांगे तो तुम दी हो, पर इतना डांट-डपटकर दी हो कि हम जान गए हैं कि मेरा औकात क्या है. ठीक बा मां हम बानी बिहियां स्टेशन पर. तोहनी के 100 रुपया देवे में एतना बुझाता. डॉक्टर जो बोल रहा है सही है पर जो हम बोल रहे हैं वो गलत है.” इतना कहकर युवक ने रोते-रोते आत्महत्या कर ली. हालांकि वीडियो में युवक डॉक्टर के पीछे की क्या कहानी बताना चाह रहा यह साफ नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Crime: पटना के आईजीआईएमएस में मॉडल मोना राय की मौत, अस्पताल में ही abp के सामने खोले थे कई राज

Bihar Corona Update: बिहार में 24 घंटे में नहीं मिले कोरोना के एक भी केस, जांच की संख्या घटी, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget