एक्सप्लोरर

Bihar Poster War: 'यादव समाज' का BJP को सपोर्ट! पटना में लगा पोस्टर, सम्राट चौधरी को बताया भावी मुख्यमंत्री

Bihar Politics: बिहार में यादव समाज को लेकर पिछले दो दिनों से लगातार राजनीति हो रही है. एक तरफ लालू ने हमला किया था तो दूसरी ओर बीजेपी ने यदुवंशी सम्मेलन किया था.

पटना: राजधानी पटना में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है. बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगा है जिसमें सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है. खास बात है कि पोस्टर को 'राष्ट्रीय यादव विचार मंच' की ओर से लगाया गया है. इसमें सम्राट चौधरी को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है.

बीजेपी नेता रितिक यादव ने लगाया पोस्टर

दरअसल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का आज (16 नवंबर) जन्मदिन है. इस अवसर पर कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े नेता सम्राट चौधरी को अपने-अपने तरीके से बधाई दे रहे हैं. इसी बीच पोस्टर के जरिए भी सम्राट चौधरी को बधाई दी गई है. पोस्टर पर 'राष्ट्रीय यादव विचार मंच' के अध्यक्ष और बीजेपी नेता रितिक यादव की तस्वीर है. उन्हीं के नाम पर इस पोस्टर को लगाया गया है.

पोस्टर में क्या है?

प्रदेश कार्यालय के बाहर जो पोस्टर लगा है उसमें रथ पर सवार सम्राट चौधरी को अर्जुन बनाया गया है तो खुद रितिक यादव कृष्ण बनकर उनके रथ पर सारथी बने हुए हैं. अर्जुन बने सम्राट चौधरी धनुष लेकर विरोधियों पर निशाना लगा रहे हैं तो वहीं रितिक यादव शंखनाद कर युद्ध का आह्वान कर रहे हैं.

पोस्टर में लिखा गया, "बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी, बिहार को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं." निवेदक में लिखा गया है 'राष्ट्रीय यादव विचार मंच'.

यादव समाज को लेकर हो रही राजनीति

बता दें कि बिहार में यादव समाज को लेकर पिछले दो दिनों से लगातार राजनीति हो रही है. गोवर्धन पूजा पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद को यादव का मसीहा और संरक्षक बताया था और यादव समाज से आने वाले नित्यानंद राय पर हमला किया था. वहीं बीते मंगलवार को बीजेपी ने यदुवंशी सम्मेलन समारोह किया था. अब पोस्टर के जरिए कहीं न कहीं आरजेडी पर निशाना साधा गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: यादवों को RJD से अलग करने की हो रही कोशिश? BJP के 'यदुवंशी सम्मेलन' पर आई तेजस्वी की प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget