एक्सप्लोरर

Bihar News: गया में अफवाह ने ले ली महिला की जान, पुत्र मोह में चलती ट्रेन से कूदी

Gaya Died Woman: महिला अपने पति और 3 साल के बच्चा के साथ सफर कर रही थी. ट्रेन चल रही थी तभी किसी ने अफवाह फैलाया कि कोई 3 साल का बच्चा ट्रेन से गिर गया है.

Woman Jumps From Moving Train In Gaya: गया कोडरमा रेलखंड पर शुक्रवार को एक महिला चलती ट्रेन से अचानक कूद गई. चलती ट्रेन से 3 साल का बच्चा गिरने की अफवाह सुनते महिला बिना कुछ सोचें अपनी जान की परवाह किए बगैर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी है. पटना हैदराबाद स्पेशल ट्रेन 07725 से वह बिलासपुर से गया के लिए सफर कर रही थी.

3 साल के बच्चे के साथ सफर कर रही थी महिला

मृतक महिला नीतू रंजन, अपने पति रवि रंजन और 3 साल के बच्चा के साथ सफर कर रही थी. ट्रेन चल रही थी तभी किसी ने अफवाह फैलाया कि कोई 3 साल का बच्चा ट्रेन से गिर गया है. मृतक महिला अपने बच्चे को नहीं देखा जिसके बाद वह अपने बेटे को बचाने के लिए कूद गई, जबकि बच्चा कोच में हीं था. घटना के बाद ट्रेन को पहाड़पुर स्टेशन पर वैक्यूम लगाकर रोका गया.

मृतक महिला के पति रवि रंजन ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ में काम करता है बहन की शादी के लिए गया आ रहा था. शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में तय था।घर में खुशियों का माहौल था।शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया.

इस मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना आके बाद गुरपा और पहाड़पुर स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को खोजबीन के लिए भेजा गया।शव को जहां से बरामद किया गया। वह गुरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है।जिसके बाद गुरपा थाना पुलिस के द्वारा सारी कागजी प्रकिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.

पति रवि रंजन कुमार ने बताया कि वो ट्रेन के कोच संख्या बी-01 में बर्थ संख्या 51 व 52 पर अपनी पत्नी व बच्चा के साथ सफर कर रहे थे. वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर विनोबानगर के रहने वाले हैं. वर्तमान में वह गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर के अस्थाई निवासी हैं. ट्रेन संख्या 07255 अप हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन से बिलासपुर से गया जा रहे थे. 

आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने क्या बताया?

आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही गुरपा व पहाड़पुर स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार व बल सदस्य हरि मोहन मीना को तत्काल तलाशी के लिए भेजा गया. तलाशी के दौरान महिला का शव गुरपा-पहाड़पुर स्टेशन के बीच रेलवे किलोमीटर संख्या 430/11-13 पर लाइन के किनारे पड़ा मिला. सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें:बिहार में शराब माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की तैयारी, 9,538 तस्करों की सूची तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget