एक्सप्लोरर

अवैध संबंध में पत्नी ने की पति की हत्या, जुबान बंद करने के लिए मुंह और नाक में डाला फेवीक्विक

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी जुली कुमारी, सास संजू देवी और ससुर दुर्गा साव को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, आरोपी प्रेमी और प्रेमी के दोस्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

गया: बिहार के गया जिले में पत्नी द्वारा पति की निर्मम हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बालाडीह की है, जहां पत्नी जूूली कुमारी ने अपने प्रेमी, प्रेमी के दोस्त और अपने मां-पिता के साथ मिलकर अपने पति मुन्ना गुप्ता की हत्या कर दी. पत्नी ने पति के नाक और मुंह में फेवीक्विक डाल दिया, जिससे वह तड़प-तड़प कर मर गया.

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

फिलहाल, इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी जुली कुमारी, मृतक की सास संजू देवी और ससुर दुर्गा साव को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, आरोपी प्रेमी और प्रेमी के दोस्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

घटना के संबंध में गया एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाई जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार की रात बाइक सवार 2 युवक बीच में एक बोरा लादकर कर जा रहे थे. शराब के शक में पुलिस ने उन्हें रुकवाया, लेकिन वह तेज गति से भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर बाइक को पकड़ा. लेकिन तब तक दोनों बाइक सवार युवक फरार हो गए थे.

पत्नी ने कबूल की हत्या की बात

इधर, पुलिस ने जब बाइक पर लदे बोरे में शराब समझकर उसे खोला तो पुलिस के होश उड़ गए. बोरे से मुन्ना गुप्ता का शव को बरामद किया गया. इस मामले में गिरफ्तार जूली कुमारी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने पति के नाक और मुंह में फेवीक्विक डाल दिया, जिससे उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. फिर शव को ठिकाना लगाने की योजना थी, इसके लिए नमक,रस्सी और पेट्रोल आदि की भी पूरी व्यवस्था कर ली गयी थी, जिसे पुलिस ने बरामद किया है.

एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि मामले में मुफस्सिल थाना में 42/21 कांड संख्या दर्ज की गई है. वहीं, प्रेमी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. इस मामले की स्पीडी ट्रायल कराई जाएगी, चूंकि सारे साक्ष्य को इकट्ठा किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें - 

तबीयत बिगड़ने के बाद लालू यादव की रिहाई की उठने लगी मांग, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा ये हैशटैग LJP अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर लगाया आरोप, जानें- क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget