एक्सप्लोरर

कब होगी तेजस्वी यादव की शादी? मां राबड़ी देवी ने खुद दिया जवाब

तेजस्वी की शादी का सवाल सुनकर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि पहले नीतीश जी अपने बेटे की शादी करें और चिराग पासवान शादी करें. फिर मैं अपने बेटे तेजस्वी की शादी के बारे में सोचूंगी.

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अविवाहित हैं. ऐसे में उनकी शादी को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं. राबड़ी देवी से भी पत्रकार कई बार तेजस्वी की शादी के संबंध में पूछते हैं. इसी क्रम में गुरुवार को बिहार विधानपरिषद की एक कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पत्रकारों ने तेजस्वी की शादी को लेकर सवाल पूछा.

पहले नीतीश जी के बेटे और चिराज करें शादी

सवाल सुनकर राबड़ी देवी ने बड़े ही सीधे अंदाज में जवाब देते हुए बात को नीतीश कुमार और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की ओर धकेल दिया. उन्होंने कहा कि पहले नीतीश जी अपने बेटे की शादी करें और चिराग पासवान शादी करें. फिर मैं अपने बेटे तेजस्वी की शादी के बारे में सोचूंगी. गौरतलब है कि तेजस्वी अभी अविवाहित हैं और उनकी शादी की चर्चा होती रहती है. महागठबंधन की सरकार में उपमुख्‍यमंत्री रहते उनके पास लड़कियों के विवाह प्रस्‍ताव की लाइन लग गई थी.

लालू यादव की जमानत पर कही ये बात

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की जमानत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि इस मामले में फरवरी में सुनवाई होगी. अभी समय है. उस बारे में बाद में देखा जाएगा. वहीं, बाबा की भविष्यवाणी के संबंध में उन्होंने कहा कि कोई बाबा उनसे मिलने नहीं आए थे. बस ऐसे ही बख्तियारपुर से एक बाबा उनसे मिलने आये थे.

आरसीपी सिंह को हम नहीं देते अहमियत

आरसीपी सिंह को जेडीयू की कमान सौंपे जाने के मामले में राबड़ी देवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके बारे में कोई सवाल नहीं कीजिए. हम उनको कोई अहमियत नहीं देते हैं. हम क्या हमारी पार्टी के कोई भी लोग उनको अहमियत नहीं देते हैं. मकर संक्रांति के अवसर पर राबड़ी आवास पर होने वाले भोज के संबंध में उन्होंने कहा कि इस बार किसी तरह का भोज का आयोजन नहीं होगा. अभी तक इसका कोई फैसला नहीं लिया गया है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: मुंगेर में एक ही स्कूल के 25 छात्र और तीन शिक्षक पाए गए कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप JDU विधायक बोले- 6 महीने में नीतीश की जगह तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री, ये है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
तेज प्रताप यादव का विरोधियों पर हमला, बोले- जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे
तेज प्रताप यादव का विरोधियों पर हमला, बोले- जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे
'राघोपुर नाव हादसा नहीं, हत्या है', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को लिखा खत
'राघोपुर नाव हादसा नहीं, हत्या है', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट को लिखा खत
CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'
CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता, प्रशांत किशोर ने कहा- 'जिस चीफ जस्टिस…'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget