एक्सप्लोरर

Bihar Weather Updates: पटना समेत 14 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 20 से अधिक शहरों में बारिश की संभावना

Weather News: मौसम विभाग की ओर से लोगों को वज्रपात से बचने और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. प्रदेश में आज पूर्वा हवा तेज गति से चलेगी.

Weather in Bihar: बिहार में इस बार जिस तरीके की बारिश होनी चाहिए वैसी नहीं हो पाई है. इसका असर किसानों पर ज्यादा है. मौसम विभाग के अनुसार आज  उत्तर-पश्चिम बिहार के 5 जिले पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के 14 जिलों में हल्की वर्षा के साथ कहीं-कहीं बिजली चमकने और वज्रपात गिरने की चेतावनी दी गई है. इनमें रोहतास, कैमूर, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, गया, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय शामिल हैं.

इन जिलों में 2.5 मिलीमीटर से 15.5 मिलीमीटर के बीच वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों के लोगों को वज्रपात से बचने और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. वहीं, अन्य जिलों में कहीं-कहीं एक मिलीमीटर से 2.4 मिलीमीटर के बीच बहुत हल्की वर्षा की संभावना है. प्रदेश में आज पूर्वा हवा तेज गति से चलेगी. इसकी रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. पूर्वा हवा चलने के कारण तापमान में नमी रहेगी और गर्मी से लोगों को निजात मिलेगा.

प्रदेश के 14 जिलों में हुई वर्षा

बीते रविवार और शनिवार के बीच प्रदेश के 14 जिलों में वर्षा हुआ है. आठ जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है. सबसे अधिक बारिश गया जिले में 55.6 मिलीमीटर हुई है जबकि सीवान के दरौली में 50 मिलीमीटर वर्षा हुई है. इसके अलावा औरंगाबाद के दाउदनगर में 47.4, अरवल में 46.2, नवादा में 42.6, जमुई में 38, रोहतास के डेहरी में 37.6, भोजपुर जिले के तीन प्रखंडों में 29.8 मिलीमीटर से 25.2 मिलीमीटर के बीच वर्षा हुई है. रविवार को पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी जिले में हल्की वर्षा हुई है. बिजली चमकने के साथ मेघ गर्जन भी हुआ है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है. मानसून ट्रफ रेखा गंगा नगर, रोहतक, सिद्धि, अंबिकापुर, ओडिशा और बंगाल के तट पर बने दबाव के केंद्र से होते हुए दक्षिण पूर्व दिशा की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है. इन मौसमी कारकों के प्रभाव से दक्षिण बिहार में वर्षा और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात तो पूरे बिहार में पूर्वा हवा का चलेगी.

यह भी पढ़ें- 

Freedom Fighters Story: स्वतंत्रता सेनानियों का गांव है सीवान के महाराजगंज का बंगरा, यहां कई लोगों ने हंसते हुए दे दी थी जान

Bihar News: नीतीश कुमार की मर्जी के बिना RCP सिंह केंद्र में बने थे मंत्री? इस बार सुशील कुमार मोदी सबूत के साथ आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget