एक्सप्लोरर

Bihar News: नीतीश कुमार की मर्जी के बिना RCP सिंह केंद्र में बने थे मंत्री? इस बार सुशील कुमार मोदी सबूत के साथ आए

Sushil Kumar Modi Statement: सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीट में जेडीयू और जेडीयू के कई नेताओं के ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगाया है. रविवार को उन्होंने यह ट्वीट किया है.

पटनाः एनडीए से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के अलग होने के बाद जेडीयू (JDU) की ओर से लगातार यह आरोप लगाया जा रहा है कि आरसीपी सिंह (RCP Singh) को बीजेपी (BJP) ने खुद से मंत्री बना दिया था. इस पर लगातार बीजेपी और जेडीयू की ओर से प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. अब इस मामले पर राज्यसभा के सदस्य और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सबूत के साथ जवाब दिया है. सुशील कुमार मोदी ने रविवार को ट्वीट किया है.

सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीट में जेडीयू और जेडीयू के कई नेताओं के ट्वीट का स्क्रीनशॉट लगाया है. सुशील कुमार मोदी द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में जेडीयू के कई नेता केंद्र में मंत्री बनने पर आरसीपी सिंह को बधाई दे रहे हैं. इसके साथ ही सुशील कुमार मोदी ने लिखा है- "नीतीश जी कह रहे हैं कि RCP को बिना पूछे केंद्र में मंत्री बना दिया? JDU के tweet और ये चित्र कुछ और बयान कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: संजय जायसवाल का बड़ा बयान- बताया क्यों BJP को छोड़ अलग हुए नीतीश, सुनकर बौखलाया JDU और RJD

ट्वीट में लगाया पुराना स्क्रीनशॉट

स्क्रीनशॉट में जेडीयू के नेता अशोक चौधरी, विजय कुमार चौधरी, उमेश सिंह कुशवाहा समेत कई नेताओं ने बधाई दी है. वहीं एक तस्वीर में यह भी दिख रहा है कि जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. नीतीश कुमार की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री (उस समय) आरसीपी सिंह ने लोस में दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जिसे कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया. बता दें कि बीजेपी लगातार इस बात को लेकर हमलावर है कि आरसीपी सिंह को बिना नीतीश कुमार की मर्जी के मंत्री बनाया गया है. इसी को लेकर सुशील कुमार मोदी ने पुराने स्क्रीनशॉट के साथ इस बार ट्वीट किया है.

यह भी पढ़ें- Anand Mohan: बिहार में महागठबंधन की सरकार और 'आजाद' हो गए आनंद मोहन, BJP ने कहा- जंगलराज आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget