एक्सप्लोरर

Bihar Weather: किशनगंज, अररिया समेत बिहार के इन 19 जिलों में बारिश के संकेत, वज्रपात की भी संभावना

Bihar Weather News: राजधानी पटना सहित बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर में वज्रपात के साथ तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है. जानिए आज बिहार में कैसा रहने वाला है मौसम.

Bihar Weather Updates: बिहार के मौसम में आज मंगलवार (07 मई) से पूरी तरह बदलाव दिखने वाला है. उत्तर बिहार के 19 जिलों में बारिश के संकेत हैं. आज राज्य के सभी जिलों में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट के साथ उत्तर बिहार में अधिक वर्षा तो दक्षिण बिहार में हल्की वर्षा के साथ तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है.

पटना मौसम केंद्र के अनुसार किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार जिले में अधिक वर्षा की चेतावनी दी गई है. शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और समस्तीपुर में मध्यम की वर्षा के साथ बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, मुजफ्फरपुर, सारण, सीवान और वैशाली में भी कई जगहों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. इन सभी जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर झोंके के साथ हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है.

दक्षिण बिहार के अधिसंख्य जिलों में छाए रहेंगे बादल

मंगलवार को दक्षिण बिहार में भी तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं. दक्षिण बिहार के अधिसंख्य जिलों में बादल छाए रहने के साथ कई जिलों में बूंदाबांदी तो कुछ-कुछ जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है. उत्तर बिहार से सटे राजधानी पटना सहित बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर में वज्रपात के साथ तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूर्वोत्तर और उसके आसपास के क्षेत्र पर 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण देखा जा रहा है. इसकी वजह से पूरे बिहार में प्री-मॉनसून का असर ज्यादा देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से प्री-मॉनसून चलता है. एक मार्च से 6 मई तक तीन प्रतिशत वर्षा की कमी हुई है. अगले तीन दिन तक होने वाली वर्षा से इसकी पूर्ति नहीं हो सकती है लेकिन राहत मिलने की उम्मीद है.

मौसम में बदलाव बीते सोमवार से ही देखने को मिला. सोमवार की देर शाम पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. इसमें मध्यम स्तर की वर्षा के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा दर्ज की गई. सोमवार को राज्य के सभी जिलों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. सिर्फ रोहतास के डेहरी ऑन सोन में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो राज्य का सबसे अधिक तापमान रहा. पटना के तापमान में 6.2 डिग्री की गिरावट हुई है. यहां का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक तीन से चार डिग्री तापमान में और गिरावट हो सकती है. 12 मई के बाद तापमान में वृद्धि होने के संकेत हैं. अगले चार दिनों तक राज्य के अधिसंख्य जिलों में बारिश के संकेत हैं.

यह भी पढ़ें- KK Pathak News: शिक्षा विभाग और राजभवन में तकरार! दो-दो बैठकों में नहीं पहुंचे केके पाठक, क्या है माजरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget