एक्सप्लोरर

बिहार में गणतंत्र दिवस के दिन भी कम नहीं ठंड, 9 जिलों में येलो और तीन में कोल्ड-डे का अलर्ट, कल बारिश की संभावना

Bihar Weather Update Today: बिहार में कोहरे और ठंड का कहर जारी है. 29 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश में ठंड बढ़ने वाली है.

Bihar Weather Update Today: बिहार में आज गणतंत्र दिवस के दिन भी ठंड से राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है. मौसम विभाग ने तीन जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 9 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 27 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है.

26 जनवरी को सुबह 6 बजे से 11 के बीच बिहार में 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पछुआ हवा चलने की संभावना हैं. 25 जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम और चार जिलों में माध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रहेगा. वहीं, 9 जिलों के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे और मध्यम से घने कोहरे का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा पटना, गया, भागलपुर, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, कैमूर, खगड़िया, जमुई, जहानाबाद, दरभंगा, नवादा, नालंदा, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भोजपुर, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शेखपुरा, समस्तीपुर और सहरसा के कुछ स्थानों पर छाया रहेगा. वहीं मध्यम से घने स्तर का कोहरा पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, अररिया और किशनगंज एक-दो जगहों पर रहेगा. जबकि गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, शिवहर, छपरा, सीतामढ़ी, सीवान और सुपौल के कुछ स्थान कोल्ड डे और मध्यम से घने कोहरे की चपेट में रहेंगे.

29 जनवरी से और बढ़ सकती है ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल 12.6 किलोमीटर ऊपर एक कटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम 1500 नॉट तक पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र में एक्टिव है. वहीं 29 जनवरी को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमाचल क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है. जिससे राज्य में ठंड और बढ़ने की संभावना है. 

उत्तर बिहार में छाएगा घना कोहरा
अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर बिहार में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है. कोहरे के दौरान वाहन चालकों को धीमी गति में लाइट जलाकर गाड़ियां चलाने की सलाह दी गई है. ताकि हादसों से बचा जा सके. वहीं कोहरे की कई ट्रेनें लेट चल रही है. 

जमुई जिला रहा सबसे ठंडा
शनिवार को जमुई जिला सबसे ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मोतिहारी में न्यूनतम तापमान 7.6, छपरा में 9.4, बांका में 9.8, किशनगंज में 10.10, भागलपुर में 11.8, दरभंगा में 11.8, पूर्णिया में 12.00, सारण में 15.00 और पटना में 16.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.

बक्सर रहा सबसे गर्म
24 घंटे के दौरान बक्सर जिला सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, इसके अलावा किशनगंज में 25.0, पूर्णिया में 23.8, बांका में 19.6, गया में 18.9, शेखपुरा में 18.1, नालंदा में 17.8, जमुई में 17.8, दरभंगा में 16.4, पटना में 16.2 और समस्तीपुर में 16.00 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा.

यह भी पढ़ें: बिहार की 7 शख्सियतों को मिलेगा पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री सम्मान, सीएम नीतीश ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, कर दिया ये बड़ा वादा
भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, कर दिया ये बड़ा वादा
'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
'छात्रों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रही पुलिस', गिरफ्तारी पर पप्पू यादव
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget