एक्सप्लोरर

बिहार के 12 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 6 फरवरी से फिर बढ़ेगी ठंड, आज से स्कूलों की टाइमिंग चेंज

Bihar Weather Update Today: बिहार में 6 फरवरी से ठंड फिर बढ़ने वाली है. दरअसल, पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी की वजह से प्रदेश के उत्तरी इलाकों से ठंडी हवाओं की एंट्री होगी जिससे ठंड बढ़ सकती है.

Bihar Weather Update Today: बिहार में कोहरे का सितम लगातार जारी है. मौसम विभाग ने आज शनिवार को फिर घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के जिन 12 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है उनमें मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, सहरसा, शिवहर, सहरसा और पश्चिमी चंपारण शामिल है.

वहीं, 26 जिलों में मौसम शुष्क बना रहने वाला है. इसके अलावा अधिकांश क्षेत्रों में तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है.

6 फरवरी से फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग की मानें तो 6 फरवरी से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है. जिससे ठंड बढ़ने वाली है. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आज 1 फरवरी से तीन फरवरी तक दिखने वाला है. आज 1 फरवरी वाला पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा ताकतवर नहीं रहेगा. लेकिन तीन फरवरी वाला पश्चिमी विक्षोभ ताकतवर रहने वाला है. इसकी वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी देखने को मिलेगी तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश भी हो सकती है.

इसका असर बिहार में भी दिखाई देगा. उत्तरी बिहार के इलाकों में ठंडी हवाएं चलेगी. यहां तापमान में गिरावट आने से कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है और ठंड भी बढ़ने की संभावना है.

औरंगाबाद रहा सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद जिला सबसे ठंडा रहा. शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा जमुई में 6.9 और बांका में 9.8, किशनगंज में 10.00 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. बात करें प्रदूषण की तो शुक्रवार को नालंदा जिले की हवा सबसे खराब रही. यहां AQI 295 दर्ज किया गया. हाजीपुर में AQI 263 रहा.

आज से बदला स्कूलों का समय 
पटना के सभी स्कूलों के समय में भी बदलाव हुआ है. पटना डीएम डॉ.चंद्रशेखर सिंह के आदेश के अनुसार स्कूल सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लगेंगे. ये आदेश 1 फरवरी से 8 फरवरी तक लागू रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: बिहार में युवक ने डस्टबिन से तोड़ा कुंभ स्पेशल ट्रेन के गेट का शीशा, सासाराम रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget