एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत या झेलनी होगी मौसम की मार, अगले 5 दिनों तक राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather News: औरंगाबाद में रविवार को सबसे अधिक तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बाकी अन्य जिलों में 40 डिग्री से नीचे तापमान दर्ज किया गया है.

पटना: मौसम विभाग द्वारा जारी प्री मानसून की अवधि समाप्त हो चुकी है. आज यानी सोमवार से अगले 5 दिनों तक राज्य के किसी भी जिले में वर्षा का कोई अनुमान नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार आज के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इसके साथ ही आज से अगले 5 दिनों तक दो से 4 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. अब गर्मी का सितम लोगों को झेलना पड़ेगा. 

अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

अगले 5 दिनों के दौरान कई जिलों में उष्ण लहर और लू चलने की भी संभावना बन सकती है. मौसम विभाग ने 23 मई से 26 मई तक पूरे राज्य के जिलों में बर्षा की संभावना जताई थी और सभी जिलों में हल्की और मध्यम स्तर की और कई जिलों में भारी वर्षा हुई, वहीं 27 और 28 मई को भी एक- दो जिलों में हल्की बर्षा देखी गई. आज से किसी भी राज्य में बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है. अगले 5 दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी.

जानें कहां कितना रहा तापमान?

तापमान में रविवार से वृद्धि की शुरुआत हो चुकी है, हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी भी नहीं देखी गई है. वहीं शनिवार को भी कुछ जिलों में वर्षा हुई लेकिन राज्य के लगभग 30 से ज्यादा जिले में बर्षा नहीं हुई. शनिवार की अपेक्षा रविवार को 2.6 डिग्री तापमान में वृद्धि होते हुए 38 डिग्री तापमान रहा. रविवार को सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बाकी अन्य जिले में 40 से नीचे तापमान देखा गया. पूरे राज्य में रविवार को औसतन तापमान 35 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रहा, जबकि सबसे कम तापमान किशनगंज जिले में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

छह जिलों में हुई बारिश

बीते रविवार को छह जिलों में 8 स्थानों पर वर्षा हुई. इनमें सबसे अधिक सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा में 12.2 मिलीमीटर जबकि जिले के पुपरी में 2.4, सुरसंड में 1.6 मिलीमीटर बर्षा हुई. गोपालगंज जिले के कुचायकोट में 4.2 मिलीमीटर, पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 1 किलोमीटर, अररिया में 0.5 मिलीमीटर बर्षा हुई. उसके अलावा मधुबनी और दरभंगा में भी हल्की बर्षा दर्ज की गई. इसके बाद राज्य के सभी जगह पूरी तरह शुष्क और तापमान में हल्की वृद्धि देखी गई.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर उत्तर पूर्व बांग्लादेश एवं मेघालय के आसपास बना हुआ है. इसके प्रभाव पर से बीते रविवार को कुछ स्थानों पर वर्षा हुई जबकि आज से अगले 5 दिनों तक पूरे बिहार में वर्षा का कोई अनुमान नहीं है बल्कि तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: JDU Reaction: 'हमारे दल के साथ गतिविधि...', पूर्व मंत्री मोनाजिर के इस्तीफे पर CM नीतीश की पार्टी ने दिया रिएक्शन

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget