एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार के इन जिलों में भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather News: बिहार का मौसम खुशनुमा हो गया है. लोगों ने भीषण गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की है. राज्य में शुक्रवार की देर रात 18 जिलों में बारिश हुई है.

Weather News Patna: बिहार में भीषण गर्मी और लू के बाद अब बिहार वासियों को थोड़ी राहत मिली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में शुक्रवार से ही तापमान में कमी देखी गई. कई जगहों पर हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई है. कई जगहों पर तेज हवा भी चली. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज शनिवार (22 अप्रैल) भी राजधानी पटना समेत 26 जिलों में तापमान में पूरी तरह गिरावट रहेगी.

मौसम अनुकूल रहेगा. साथ ही इन 26 जिलों के कुछ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान भी है. इनमें उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा और कटिहार जिले के अलावा दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ,औरंगाबाद,अरवल, जहानाबाद, गया, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, बांका,जमुई और खगरिया खगरिया जिले में कुछ कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर या हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है. पूरे बिहार में आज तापमान 4 डिग्री नीचे रहने की संभावना जताई गई है.

इन जगहों पर हुई वर्षा 

बीते शुक्रवार की देर रात 18 जिलों में वर्षा हुई इनमें पटना, सारण, वैशाली,भोजपुर, बक्सर में ऑरेंज अलर्ट रहा. इन जिलों में कुछ कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की बर्षा, मेघ गर्जन के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जबकि औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शेखपुरा और दरभंगा जिले में बूंदा बूंदी के साथ मेघ गर्जन और तेज हवा चली. बीते गुरुवार और शुक्रवार की रात के बीच औरंगाबाद जिले के रफीगंज में 2.8 मिलीमीटर, बारुण में 2 मिलीमीटर, औरंगाबाद में 1.4 मिलीमीटर, गया जिले के शेरघाटी में 2 मिलीमीटर, वजीरगंज में 0.8 मिलीमीटर, रोहतास जिले के दिनारा में 0.8 मिलीमीटर, डेहरी में 0.6 मिलीमीटर, चेनारी में 0.6 मिलीमीटर, नौहट्टा में 0.2 मिलीमीटर, भभुआ में 0.6 मिलीमीटर और भभुआ के कुदरा में 0.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

तापमान में गिरावट दर्ज

आज पूरे बिहार में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का पूर्वानुमान है. बीते शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान रोहतास जिला के डेहरी में 40.2 डिग्री रहा, जबकि दूसरे नंबर पर औरंगाबाद में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा .इसके अलावा बिहार के सभी जिलों में 40 डिग्री से नीचे तापमान रहा. पूरे बिहार में शुक्रवार को औसतन तापमान 35 डिग्री से 39 डिग्री के बीच रहा. सबसे कम तापमान किशनगंज में 32 डिग्री सेल्सियस रहा .

इन कारणों से मौसम में हुआ बदलाव

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक ट्रफ समुंद्र तल से औसतन 0.9 किलोमीटर ऊपर मध्य उत्तर प्रदेश के आसपास अवस्थित है. एक दूसरा ट्रफ समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बांग्लादेश के आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है. जिसके प्रभाव से आज बिहार के कई जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है. अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान में विशेष वृद्धि का पूर्वानुमान नहीं है जबकि तापमान में कुछ कमी भी आएगी. 5 दिनों के बाद तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है.

इसे भी पढ़ें- Eid al-Fitr 2023: बिहार में चांद का हुआ दीदार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
अब मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से जा सकेंगे ISBT, CM सम्राट ने किया उद्घाटन, क्या होगा किराया?
अब मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से जा सकेंगे ISBT, CM सम्राट ने किया उद्घाटन, क्या होगा किराया?
राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, 20 साल बाद नए आवास में शिफ्ट हुआ परिवार
राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, 20 साल बाद नए आवास में शिफ्ट हुआ परिवार
बिहार में अब स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टोल टैक्स, सम्राट सरकार का फैसला, पढ़िए काम की खबर
बिहार में अब स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टोल टैक्स, सम्राट सरकार का फैसला, पढ़िए काम की खबर

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन
रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
India Loans: कितने देशों को कर्ज देता है भारत, जानें सबसे ज्यादा किस पर उधार?
कितने देशों को कर्ज देता है भारत, जानें सबसे ज्यादा किस पर उधार?
Embed widget