एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: आज कैसा रहेगा मौसम? बिहार के 13 जिलों में सुबह से हो रही बारिश, वज्रपात की आशंका

Bihar Weather Today: मंगलवार को सबसे अधिक तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान सबसे कम किशनगंज में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

Bihar Weather News: बिहार के मौसम में बीते मंगलवार (13 फरवरी) से बदलाव हुआ है. राज्य के अधिसंख्य जिलों में खास कर दक्षिण बिहार के सभी जिलों में हल्की बारिश हो रही है. आज बुधवार (14 फरवरी) को भी राज्य के ज्यादातर जिलों में हल्की वर्षा के साथ मेघ गर्जन का पूर्वानुमान है. वज्रपात की भी आशंका है. गुरुवार (15 फरवरी) तक इसी तरह के मौसम के रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह से ही राजधानी पटना समेत औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय, सीवान, सारण, लखीसराय जिले में रुक-रुककर हल्की वर्षा हो रही है. वज्रपात की संभावना को देखते हुए इन जिलों के लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है.

बीते मंगलवार को राज्य के कई जिलों में वर्षा हुई है. खासकर दक्षिण बिहार के अधिसंख्य जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है. मंगलवार को सुबह 12 बजे के पहले के रिकॉर्ड के अनुसार सबसे अधिक रोहतास के दिनारा में 9.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जबकि रोहतास के नौहट्टा में 6.2, सीवान के दरौली में 4, औरंगाबाद में 3.5, गया के डुमरिया में 3.4, गया के टेकारी में 3.4, बक्सर में 3.2, पटना में 3 मिलीमीटर, गया के शेरघाटी में 2.6, छपरा में 2.6, भभुआ में 2.5, औरंगाबाद के बारुण में 2.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

वर्षा हुई लेकिन तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं

इसके अलावा मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा, बेगूसराय और शेखपुरा में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है. राज्य में थोड़ी-बहुत वर्षा हुई है लेकिन इसके चलते तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ है. मंगलवार को सबसे अधिक तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान सबसे कम किशनगंज में 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

राजधानी पटना में भी मंगलवार को वर्षा हुई लेकिन तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ. पटना में 4 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा. आज बुधवार को भी तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें- बिहार आ रहे असदुद्दीन ओवैसी, गोपालगंज में हुई AIMIM के नेता की हत्या पर नीतीश सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget