एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: बिहार में मॉनसून की रफ्तार हुई धीमी, कई जिलों में बारिश का अनुमान, अलर्ट जारी

Bihar Weather Update: बिहार में बारिश का दौर जारी है. किशनगंज में वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

Bihar Weather News: बिहार में मॉनसून की चाल थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन राज्य के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राज्य में भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, किशनगंज जिले के लिए वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

आईएमडी ने किशनगंज जिले में 40-50 किमी प्रति घंटा की तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी दी है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है और खुले स्थानों से बचने को कहा गया है.

बुधवार की रात 2:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, गया और पश्चिम चंपारण जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. देर रात तक बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट भी देखने को मिली.

इन जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी बिहार के पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, अररिया और मधेपुरा जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश हो सकती है.

वहीं, जमुई, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और भोजपुर में भी तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा), गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.

पटना में बादल छाए रहने की संभावना

पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में मौसम मिला-जुला रह सकता है. कभी धूप तो कभी बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश भी किसी भी समय हो सकती है. तापमान में एक से दो डिग्री तक उतार-चढ़ाव हो सकता है. बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बुधवार को कहां कितनी हुई बारिश?

गया 108.4 मिमी
बक्सर 78.2 मिमी
दरभंगा 45 मिमी
पटना (खुसरूपुर) 42.4 मिमी
जमुई 38 मिमी
नवादा 37.4 मिमी
रोहतास 34.4 मिमी
नालंदा 29.4 मिमी
भभुआ 28.4 मिमी
बांका 28 मिमी
बेगूसराय 22 मिमी
वैशाली 19.4 मिमी
समस्तीपुर 18.02 मिमी
पूर्वी चंपारण 18 मिमी
पटना (बाढ़) 16 मिमी

इसके अलावा पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, भोजपुर, जहानाबाद, लखीसराय, पूर्णिया और मुंगेर में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

तापमान में मामूली बढ़ोतरी

बारिश के बावजूद तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं दर्ज की गई. गोपालगंज में सबसे अधिक तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान बांका में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राज्य का औसत तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

बिहार में मानसून की चाल थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा. किशनगंज और आसपास के जिलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget