एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में 15 दिसंबर से ठंड में होगी बढ़ोतरी, पटना मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानें ताजा अपडेट

Bihar Weather Forecast: पटना के तापमान में प्रतिदिन गिरावट हो रही है. मंगलवार को पूसा और सबौर में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. जानिए अभी कैसा रहेगा मौसम.

Weather News Bihar: बिहार में फिलहाल दिन में मौसम ठीक है लेकिन 15 दिसंबर के बाद से ठंड में और बढ़ोतरी होगी. पटना मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर चेतावनी दे दी गई है. मंगलवार (12 दिसंबर) को राज्य में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा. अगले तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री होने की संभावना है. दिन में भी ज्यादा ठंड महसूस होने के संकेत हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक जारी है. साथ ही पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं आसपास समुद्र तल से औसत 1.5 और 3.1 किलोमीटर के बीच में मौजूद है. इसके प्रभाव से राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है. हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा सुबह के समय राज्य के अधिकांश भागों में रहेगा.

बिहार के कई शहरों में गिर रहा तापमान

राज्य के तापमान में प्रतिदिन गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को सबसे अधिक तापमान खगड़िया में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ सबसे अधिक तापमान सीवान के जीरादेई में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के अधिसंख्य स्थानों में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री रहा. राजधानी पटना में भी तापमान में प्रतिदिन गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को पटना में 25.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था तो वहीं मंगलवार को 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 25.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उत्तर की अपेक्षा दक्षिण बिहार में ज्यादा ठंड

राज्य में उत्तर बिहार की अपेक्षा दक्षिण बिहार में ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है. प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट आ चुकी है. मंगलवार को पूसा और सबौर में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. राज्य के अधिसंख्य जिलों में सुबह के समय हल्के और मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहा. आज बुधवार (13 दिसंबर) को भी लगभग सभी जिलों में सुबह के समय हल्के और मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहा है. दिन में मंगलवार की अपेक्षा आज बुधवार के तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान है.

यह भी पढ़ें- Bettiah Crime News: नेपाल में हुई थी बेटे की हत्या, अब बेतिया में पिता को मार डाला, सड़क किनारे मिली लाश

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
Embed widget