एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में आज रुक-रुक कर होगी बारिश, पूर्णिया, कटिहार समेत इन जिलों में वज्रपात की आशंका

Bihar Weather Forecast: मौसम विभाग ने भारी वर्षा को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है. शुक्रवार (8 सितंबर) से पूरे राज्य में तेज वर्षा की संभावना है. जानिए आज कैसा रहेगा मौसम.

पटना: प्रदेश में कई जिलों में बीते चार-पांच दिनों से बारिश हो रही है. आज बुधवार (6 सितंबर) को भी राज्य के ज्यादातर जिलों में रुक-रुक कर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है. किसी भी जिले में भारी वर्षा की चेतावनी नहीं दी गई है. पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर और जमुई में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

दो दिन बाद से तेज बारिश की संभावना

राजधानी पटना के कुछ इलाकों सहित समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, अरवल, बेगूसराय, औरंगाबाद, जहानाबाद, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, नवादा,  बांका और भागलपुर में हल्की वर्षा के आसार हैं. गया, नालंदा, शेखपुरा और लखीसराय में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. इन जिलों में भी वज्रपात की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक रुक-रुककर ही बारिश होगी. शुक्रवार (8 सितंबर) से पूरे राज्य में तेज वर्षा के संकेत मिल रहे हैं.

मंगलवार को नहीं हुई कहीं भी भारी वर्षा

मंगलवार दोपहर जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में राज्य के 27 जिलों में रुक-रुक कर हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है. किसी भी जिले में भारी वर्षा नहीं हुई है. सबसे अधिक वर्षा पूर्वी चंपारण और मधुबनी में 42 मिलीमीटर बारिश हुई है. भागलपुर के सुल्तानगंज में 35.6 मिमी, खगड़िया के गोगरी में 32 मिमी, औरंगाबाद के देव में 30.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है. पटना समेत अन्य सभी जिलों में ढाई से 25 मिलीमीटर के बीच वर्षा दर्ज की गई है.

राजधानी पटना में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में उमस भरी गर्मी रही. शाम को बादल छाए रहने और देर शाम तक हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई. सबसे अधिक तापमान अररिया में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान मुजफ्फरपुर में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें- राज्यपाल बोले- 'शिक्षा विभाग के एक सचिव हमसे पूछते हैं कि आपकी औकात क्या है…', बगल में सुनते रहे CM नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget