एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का येलो अलर्ट, आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Today: मौसम विभाग ने बिहार के जिन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, उसके आसपास के जिले और दक्षिण बिहार के पूर्वी इलाके भागलपुर, खगड़िया और मुंगेर में भी बादल छाए रहेंगे. 

Bihar Weather Today News: बिहार में मानसून न आने से परेशान लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है. जून महीने की शुरुआत में मौसम की बेरुखी के बीच अच्छी खबर यह है कि उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश होने के संकेत मिले हैं. जबकि दक्षिण बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी का अनुमान है.

पटना मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार (3 जून) को उत्तर बिहार के 7 जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा, मेंघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हवा चले की चेतावनी जारी की है. जिन जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है उनमें शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले शामिल हैं. 

बिहार के जिन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है, उसके आसपास के जिले और दक्षिण बिहार के पूर्वी इलाके भागलपुर खगड़िया मुंगेर में भी बादल बने रहने के साथ बूंदा बांदी की संभावना है. दक्षिण बिहार के मध्य और पश्चिमी इलाके के 14 जिले पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय जिले में वर्षा की कोई चेतावनी नहीं दी गई है. 

इन जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ कई जिलों में हीट वेव चलने का पूर्वानुमान है. 4 जून के बाद प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा न के बराबर होने की संभावना है. इ सदौरन लोग भीषण गर्मी से परेशान रहेंगे. 

मधुबनी में सबसे ज्यादा बारिश 

बीते सोमवार को कई जिलों के तापमान में वृद्धि रही तो कई जिलों में वर्षा दर्ज की गई. सबसे अधिक वर्षा मधुबनी में 60.2 मिलीमीटर, अररिया में 60 एमएम, किशनगंज में 50.8  एमएम, गया में 35 एमएम, खगड़िया में 34.6 एमएम, कटिहार में 32 एमएम, सीतामढ़ी 28.4 एमएम, सुपौल में 28.2, पूर्णिया में 22, भागलपुर में 21.4, नालंदा में 18.4, मधेपुरा में 16.8 मिलीमीटर बारिश हुई. 

रोहतास, बक्सर और भोजपुर में सबसे ज्यादा तापमान 

इसके उलट, कई जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री की वृद्धि रही तो कहीं थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. राजधानी पटना में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. जबकि तीन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया. राज्य के सबसे अधिक तापमान में रोहतास जिले के डेहरी और बक्सर और भोजपुर में 40.02 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया. राज्य का औसत तापमान 38 डिग्री के करीब रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget