एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार के 19 जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी, पटना IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Today: रविवार को दक्षिण बिहार में वर्षा के साथ-साथ राज्य के अधिसंख्या जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिली. जानिए आज आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा.

Bihar Weather News 17 July 2023: पटना मौसम विभाग की ओर से सोमवार (17 जुलाई) को 19 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. हालांकि किसी भी जिले में भारी वर्षा की चेतावनी नहीं है. राजधानी पटना समेत 19 जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात के भी आसार हैं. जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, रोहतास, कैमूर, बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय शामिल हैं.

इन जिलों के अलावा राज्य के 2-3 जिलों में छिटपुट या बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी राज्य के कुछ जिलों में वर्षा होने की संभावना है तो वहीं तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. बुधवार और गुरुवार को राज्य के 1-2 जिलों में ही हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है. वहीं 21 जुलाई से बिहार में मॉनसून फिर से सक्रिय हो सकता है.

गया में भारी बारिश दर्ज

बीते रविवार को दक्षिण बिहार के कई जिलों में मध्यम से लेकर भारी वर्षा दर्ज की गई है. मौसम सुहाना रहा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. पटना जिले के अधिसंख्य स्थानों पर रविवार को 20 से 25 मिनट तक तेज बर्षा तो कहीं-कहीं रुक-रुक कर वर्षा हुई. पटना जिले में 6.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. वहीं राज्य में सबसे अधिक वर्षा गया के शेरघाटी में 107.2 मिलीमीटर दर्ज की गई. रघुनाथपुर में 60 मिलीमीटर, औरंगाबाद 50 मिलीमीटर, बांके बाजार में 48.8 मिलीमीटर, सीवान के जीरादेई में 45 मिलीमीटर, बक्सर के चक्की में 44.2 मिलीमीटर, औरंगाबाद के ओबरा में 42.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. रोहतास और वैशाली जिले के कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई.

पटना में दो डिग्री तापमान में गिरावट

रविवार को दक्षिण बिहार में वर्षा के साथ-साथ राज्य के अधिसंख्य जिलों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली. पटना में दो डिग्री की गिरावट के साथ 32.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान बक्सर में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का औसत तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहा. सबसे कम तापमान बांका में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित है. वहीं मॉनसून द्रोणी रेखा गंगानगर, नारनौल, अलीगढ़, वाराणसी, डालटेनगंज एवं निम्न दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है. इसके प्रभाव से आज पटना समेत उत्तर बिहार के कुछ क्षेत्र एवं दक्षिण बिहार के अधिसंख्य क्षेत्रों में बारिश के साथ मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- विपक्षी एकता के बीच यदि आज लोकसभा चुनाव हो तो क्‍या बिहार में NDA से मात खा जाएगा महागठबंधन? TNN सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget