एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में तापमान गिरा, 15 से इन जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Weather Forecast: 14 मई तक राज्य के किसी जिले में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है.

Weather News 12 May 2023: पिछले कई दिनों से बिहार में तापमान लगातार बढ़ रहा था जिससे लोग परेशान थे. कई जिलों में लू की स्थिति थी. अब एक बार फिर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है. 15 मई को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भाग के 12 जिलों में हल्की बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है. हालांकि अभी 14 मई तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है, लेकिन तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है.

बुधवार की अपेक्षा बीते गुरुवार को तापमान में हल्की गिरावट देखी गई. राजधानी पटना में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को 0.6 डिग्री तापमान में गिरावट आई तो वहीं किशनगंज में तीन डिग्री तापमान में गिरावट आई है. सभी जिलों में इसी तरह तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है. बुधवार को 19 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा जबकि छह जिलों में लू की स्थिति रही. वहीं गुरुवार को दो जिलों में लू की स्थिति देखी गई और 15 जिलों का 40 डिग्री से ऊपर रहा.

आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार (12 मई) को बिहार के दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व भाग के 13 जिलों के कुछ कुछ स्थानों पर लू के साथ गर्म हवा चलने की संभावना है. भीषण गर्मी के आसार देखे जा सकते हैं. इनमें पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, बांका, भागलपुर और जमुई जिले शामिल हैं.

शेखपुरा में रहा सबसे अधिक तापमान

गुरुवार (11 मई) को दो जिलों में हीटवेव की स्थिति रही. इनमें बांका और पूर्णिया शामिल है. इन जगहों पर लगभग पांच डिग्री तापमान सामान्य से अधिक रहा. सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. शेखपुरा, पटना, गया, भागलपुर, फारबिसगंज, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, नालंदा, वैशाली, सीवान, अररिया, भागलपुर जिले के सबौर में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. सबसे कम तापमान मुजफ्फरपुर और किशनगंज में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश का औसत तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहा.

यह भी पढ़ें- Land Flat Registry Rules: बिहार में बदला जमीन, फ्लैट, मकान की रजिस्ट्री का नियम, सुबह-सुबह पढ़ें काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget