एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में दो दिनों तक होगा शीतलहर, न्यूनतम तापमान जा सकता 4 डिग्री, कोहरे को लेकर अलर्ट

Todays Weather News: बिहार में आज से शीतलहर शुरू होने की बात कही गई है. मौसम विभाग ने कोल्ड वेव के साथ साथ कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है.

पटना: बिहार में सोमवार से फिर से शीतलहर के हालात होने वाले हैं. आज दो से तीन डिग्री तक तापमान के गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था. बीते 24 घंटे में बिहार में मौसम सामान्य रहा है. धूप खिलने से कनकनी कम थी. हालांकि रात को कनकनी बढ़ गई थी. रविवार को यहां अधिकतम तापमान 16 से 27 डिग्री तक दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री थी. हालांकि रविवार को भी कोहरा देखा गया और तेज हवा चल रही थी. 

दो दिनों तक शीतलहर के आसार

मौसम विभाग की मानें तो 19 जनवरी तक अब मौसम काफी ठंडा रहेगा. कई इलाकों में भारी शीतलहर के आसार बन सकते हैं. बिहार के सभी हिस्से में मौसम शुष्क होने के साथ ही साढ़े पांच किलोमीटर ऊपर तक पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं का प्रभाव है. लगभग सभी हिस्से में आज कोहरे और कड़ाके की ठंड का प्रभाव दिखेगा. बताया गया कि रात में तापमान छह से आठ डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. वहीं दिन का तापमान 16 से 18 डिग्री तक रहेगा. हालांकि इन दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक भी जाने की संभावना है. लोगों को पहले ही घरों में रहने और बेवजह बाहर न निकलने को लेकर अलर्ट किया गया है.

फिर अलाव होगा सहारा

विभाग के मुताबिक रविवार को बिहार के सभी हिस्से में सुबह 11 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही थी. इसके चलते तापमान थोड़ा ठीक था. वहीं धूप के कारण कनकनी का एहसास कम रहा. हालांकि धूप कुछ ही दिनों से निकल रही है. इससे पहले बिहार में कोल्ड वेव की स्थिति थी. लोगों की हालत खस्ता थी. दिन भर लोग अलाव के सामने ठंड को भगाने के लिए बैठे रहते थे. अब एक बार फिर वही हालात बनने के आसार हैं. कनकनी और कोहरे के कारण दृश्यता भी काफी कम रहेगी जिसके चलते यातायात में परेशानी हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: पटना, गया समेत इन शहरों में आज क्या है तेल की कीमत? बिहार में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget